News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सीकर. पर्चा लीक प्रकरण की जड़ें काफी गहरी हैं। पेपर आउट कराने वालों का लगातार पीछा कर रही पुलिस ने इस मामले में अब एक छात्र को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस को बताया कि सेकेंड्री विज्ञान सेकेंड का पेपर उसे रेनवाल के एक युवक ने फोन पर नोट कराया था, पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।
एसपी संतोष चालके ने बताया कि रानोली पुलिस ने बुधवार को पर्चा लीक मामले में पचार, दांतारामगढ़ निवासी ग्यारहवीं के छात्र विकास को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हरीश भारती ने बताया कि विकास से पूछताछ में बताया कि उसे विज्ञान सेकेंड का पेपर रेनवाल के एक युवक ने फोन पर नोट कराया था। पुलिस ने उससे कुछ अन्य जानकारी भी ली। इसके आधार पर पुलिस अब उस युवक की धरपकड़ में जुट गई है।
गौरतलब है कि अब तक पुलिस ने इस प्रकरण में जिन पांच लोगों को उन्होंने भी फोन पर ही पर्चा नोट किया था। पुलिस इन कड़ियों को जोड़ते हुए असली आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए छात्र को बाल अपचार गृह में रखा गया है।