बकवास है सब
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


बकवास है सब

neha dhupiaमीडिया से मुख़ातिब होने से पहले ही नेहा धूपिया कह देती हैं कि वह पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करेंगी। कभी बिंदास बयानों से विवादों में आईं नेहा इधर सुर्ख़ियों में नहीं हैं। नेहा की लंबे समय से कोई फ़िल्म भी नहीं आई है। आखिर वह कहां हैं और क्या कर रही हैं, यह जानने के लिए हमने उनसे संपर्क किया—

आप इन दिनों चर्चाओं से दूर हैं? मैं यहां चर्चा बटोरने नहीं, अपना काम करने आई हूं और वह मैं कर ही रही हूं। मुझे अनाप-शनाप गॉसिप के Êारिए ख़बरों में बने रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। लेकिन आपकी पिछली फ़िल्म को रिलीÊा हुए भी तो चार महीने से Êयादा व़क्त गुÊार चुका है?

कोई बात नहीं, क्योंकि 2009 में मेरी 6 फ़िल्में रिलीÊा हो रही हैं। मई में ‘रफ्तार 2437’ रिलीÊा होगी, फिर दूसरी फ़िल्में आएंगी— ‘पप्पू कैंट डांस साला’, ‘रात गई बात गई’, ‘दे दना दन’ आदि।

‘रफ्तार’ में अपने रोल के बारे में बताइए? मीडिया बेस्ड इस थ्रिलर फ़िल्म में मैं एक न्यूÊा चैनल की ओनर हूं। इसमें मैंने अपना लुक भी चेंज किया है। अभी तक लोग मुझे एक ही फ्रेम में रखकर देख रहे हैं, पर इसमें मेरे छोटे-छोटे बाल देखकर वे हैरान रह जाएंगे! सच कहूं, तो अपने इस लुक को मैं बेहद इंजॉय कर रही हूं।

इमरान हाशमी के साथ किसिंग सीन भी होगा! क्या इस सीन को लेकर मन में कुछ उलझन नहीं हुई?

बकवास है यह सब। मुझे पता नहीं कि मीडिया को ऐसी ख़बरें देता कौन है! इस फ़िल्म में ऐसा कोई सीन नहीं है। इमरान पहले भी ऐसी फ़िल्म कर चुके हैं, जिसमें उनका एक भी किसिंग सीन नहीं था।

अच्छा, एक इंसान के तौर पर इमरान कैसे हैं? वह बहुत सुलझे हुए समझदार और अच्छे इंसान हैं। इमरान की पर्दे पर चाहे जैसी इमेज हो, निजी जिंदगी में वह उसके ठीक विपरीत व्यक्ति हैं। जब इस फ़िल्म की शूटिंग मुंबई-दिल्ली और मलेशिया में हो रही थी, तब हमने बहुत मस्ती की।

.. और ‘पप्पू कैंट डांस साला’ के भी बारे में बताइए?

इसमें मैं महक का रोल निभा रही हूं, जो मेरा अभी तक का सबसे फेवरिट रोल है। वह बहुत बोल्ड और बिंदास है.. जो दिल में, वही Êाुबां पर! महक के कैरेक्टर में दर्शकों को तमाम तरह के रंग देखने को मिलेंगे। हम आपकी लव लाइफ के बारे में जानना चाहेंगे? मैं पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करती। क्या आप सिंगल हैं? जी नहीं, मेरा बॉयफ्रेंड है और मैं उसके साथ बहुत ख़ुश हूं। वह ख़ूबसूरत और बुद्धिमान है। सबसे बड़ी बात कि वह मेरी ही नहीं, मेरे विचारों की भी रिस्पैक्ट करता है.. बस। (हंसते हुए) प्लीÊा, अब उसका नाम मत पूछिएगा।

क्या नेहा की डिक्शनरी में ‘असंभव’ शब्द भी है?

जी हां, क्योंकि मैं दौलत-शोहरत के चक्कर में ‘कुछ भी’ नहीं कर सकती। मान लीजिए कि मुझे हॉलीवुड से ऑफर आता है, जिसमें मेरा लीड रोल होगा। इसके लिए मुझे ढेर सारा पैसा भी मिलेगा, पर शर्त यह रखी जाती है कि मुझे न्यूड सीन देना पड़ेगा। क्या यह मेरे लिए संभव है? हरगिÊा नहीं।

अभिनय के अलावा और क्या करना चाहेंगी बॉलीवुड में?

फ़िलहाल तो अभिनय ही। हां, जब एक्ट्रैस के रूप में अपनी इनिंग को ख़त्म होते देखूंगी, तो डायरैक्शन-प्रोडक्शन में क़िस्मत Êारूर आÊामाना चाहूंगी, लेकिन इस बारे में अभी से सोचकर डर लगता है। असल में डायरैक्शन के लिए जहां क्रिएटिविटी की Êारूरत होती है, वहां निर्माता के लिए उसके पैसे की वापसी का जोखिम बना रहता है।

ऐसी सोच से लगता है कि अपने निर्माता-निर्देशकों के लिए आप बहुत ‘सहयोगी’ होंगी?

क्यों नहीं! निर्माता-निर्देशक तो किसी भी कलाकार के लिए भगवान होते हैं। हम कच्ची मिट्टी के कलाकारों को डायरैक्टर अगर एक आकार देता है, तो हम अपना ऐश-ओ-आराम करने के लिए पैसे तो निर्माता से ही पाते हैं न (फिर हंसने लगीं नेहा)






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

  • नाम और पैसा तो सैकेंडरी चीज़ें हैं : दीपिका
  • जो मुझे हंसा सके वो मिस्टर राइट: प्रियंका
  • ख़ुश हूं कि सिर्फ़ डेढ़ साल में इस मक़ाम पर पहुंच गई
  • शादी के बाद चुस्‍त हो गया हूं: अभिषेक
  • ‘‘मेरा मन तो पूरी तरह इंडियन हो गया है‘‘
  • मेरे लिए सब दुआ करें..
  • इससे-उससे सबसे प्‍यार करती हूं मैं
  • मेरी कमाई से परेशानी क्‍यों
  • डीनो और मैं, नो कमेंट्स! -लारा
  • सलमान का जवाब नहीं- करीना
  • इसे कोई और नाम न दो
  • मुझे बच्ची समझ लिया
  • सर्किट का दमखम
  • सीता और गीता नए रूप में
  • दोस्‍तों के मजाक का बुरा नहीं मानती
  • बेबस प्रियदर्शन
  • मेरा संडे तो शनिवार की रात से शुरु होता है
  • दिखाया बनकर एक्शन हीरो
  • बेहतर हैं हॉलीवुड कलाकार-डैनी
  • धर्मेंद्र ना नहीं करते तो मैं हिरोईन होती
  • डांस के लिए कुछ भी करेगा
  • बकवास है सब
  • क्रिकेट और ग्लैमर की जुगलबंदी
  •