News
Indians Abroad Indians Abroad न्यूयॉर्क। भारत में क्रिकेट के आगे फुटबॉल भले ही दूसरे दर्ज का खेल माना देता हो, परंतु भारतीय मूल के अरबपति लक्ष्मी निवास मित्तल ने इसी में अपना नाम कमाया है।
मित्तल अब दुनिया के सबसे महंगे शॉकर क्लब के मालिक बन गए हैं। अमेरिकी वाणिज्य पत्रिका फोर्बस द्वारा जारी की गई सबसे अमीर शॉकर क्लबों के मालिकों की लिस्ट में मित्तल को पहला स्थान मिला है।
वे इस लिस्ट में शामिल होने वाले अकेले भारतीय मूल के व्यक्ति हैं। दुनिया के सबसे बड़ी स्टील कंपनी के मालिक मित्तल के पास ब्रिटेन के क्वीन्स पार्क रैनजर्स शॉकर क्लब का बड़ा हिस्सा है।
गौरतलब है मित्तल को फोर्बस द्वारा जारी किए गए दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में 8 वां स्थान मिला था, इस साल वह चौथे स्थान से फिसल कर आठवें स्थान पर पहुंच गए थे।