गोल्ड हील्स,यलो बेल्ट्स
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


गोल्ड हील्स,यलो बेल्ट्स

fashionहर मौसम में फैशन जरा अलग रंग-रूप में ही सामने आता है। इन गर्मियों में भी यह निराले अंदाज में हाजिर हुआ है।

बैग्स

इस सीजन में बड़े, चमकदार और चटकीले रंगों वाले बैग मार्केट की शोभा बढ़ाए हुए हैं। मोटे तौर पर जितना बड़ा और चमकीला बैग हो उतना ही अच्छा है। हालांकि लैदर के बैग अभी भी क्लासिक लुक के साथ मौजूद हैं, लेकिन बाजार में प्रिंटेड या जरा अलग किस्म के कपड़े से बने बैग हॉट बने हुए हैं।

कुछ बैग तो लकड़ी की खूबसूरत नक्काशी के साथ मिल रहे हैं। अगर आपका बैग बेहद बड़े आकार का है तो दूसरी एसेसरीज के आकार के साथ इसका संतुलन जरूर बनाइए। यदि सिंपल लुक चाहते हंै तो टोट या क्लच को आजमाएं।

फुटवियर

पिछली बार जहां फ्लैट, फ्लिप-फ्लॉप से बाजार भरा हुआ था वहीं इस सीजन में हील्स ने फुटवियर बाजार पर कब्जा किया हुआ है। स्टेलिटोज और वेजेस इस बार ज्यादा नजर आएंगी। हील्स के साथ धारीदार मोजों ने अलग किस्म का कांबिनेशन बनाया है। गोल टो भी वापसी कर चुकी हैं, शाम की पार्टी या आने-जाने के क्रम में तो यह और भी ज्यादा जंचती हैं।

रंग

रंगों की दुनिया इस बार भी कुछ अलग ही छटा लिए हुए है, तभी तो बैग जैसी नफासत पसंद ऐससरी में भी तेज रंगांे ने अपनी जगह बनाई है। इस बार के मौसम में ऑरेंज, ग्रीन, यलो, एक्वा ब्लू, रेड और सैलमन पिंक रंग सबसे ज्यादा चलन में रहने की उम्मीद है।

बैग्स फॉर मैन

इस बार क्लासिक के साथ ही पारंपरिक टच भी नजर आ रहा है। लैदर बैग्स की जगह स्लिंग्स यानी बेल्ट या लटकाने वाले बैग ने ले ली है, यह कैजुअल भी हैं। इस बार पारंपरिक ब्लैक या ब्राउन के बजाए चटक बेजोड़ रंगों की स्ट्रिप्स ज्यादा नजर आ रही हैं। इस अदा को सबसे पहले जिमी चू ने अपनी एसेसरीज में उतारा है। याद रखिए, बैग सिर्फ एसेसरी नहीं, बल्कि स्टाइल स्टेटमंट भी हैं।

बेल्ट्स

पिछला सीजन लेडीज के लिए कम चौड़े बेल्ट्स का था, इस बार चंकी किस्म के बेल्ट आ चुके हैं। पुरुषों के वॉर्डरोब में जानवर की खालों के बेल्ट व छोटे बकल चलन में हैं।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: