लालू-ज्योतिरादित्य को चुनाव आयोग का नोटिस
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsNational National

लालू-ज्योतिरादित्य को चुनाव आयोग का नोटिस

रांची. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नेता इन दिनों ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं और रैलियां कर रहे हैं और ऐसे में नियमों की भी घोर अनदेखी हो रही है। इधर,लालू यादव ने एक चुनावी सभा के लिए गढ़वा के एक स्कूल परिसर में ही हेलिकॉप्टर उतार दिया। उधर, ज्योतिरादित्य सिंधिया के मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उन्हें पत्र लिख दिया, चुनाव आयोग ने दोनों ही मामलों में कड़ा रुख अपनाया।

आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव तथा संचार राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को नोटिस जारी कर दिया है। राज्य के मुख्य सहायक निर्वाचन अधिकारी एके सिन्हा के अनुसार राजद प्रमुख लालू प्रसाद को इस संबंध में बुधवार शाम 4 बजे तक जवाब देने को कहा गया है। वहीं सिंधिया को बुधवार तीन बजे तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है। गौरतलब है कि गढ़वा जिला प्रशासन ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला मानते हुए 7 अप्रैल को ही एक एफआईआर दर्ज करवा दी थी।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: