जूता-चप्पल पुराण
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsNational National

जूता-चप्पल पुराण

जूते और चप्पलों के बाद अब खड़ाऊ आम आदमी का हथियार बन गई है। इराक से शुरू हुआ जूते का सफर अब ब्रिटेन होते हुए भारत की राजधानी दिल्ली का सफर करते हुए मप्र के कटनी शहर में पहुंच चुका है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश, चीनी प्रधानमंत्री वान च्या पाओ, भारतीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम, नवीन जिंदल से गुजरता हुआ आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और पीएम इन वेटिंग लालकृष्ण आडवाणी तक पहुंच गया।

जूता लगे या न लगे लेकिन इसकी मार पड़ती ही है। सभ्य समाज में जूता फेंकने को कभी भी जायज नहीं ठहराया जा सकता है। लेकिन चारों ओर से निराश लोगों के लिए जूता अब एक हथियार बन गया है। जूता फेंक कर लोग न सिर्फ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं बल्कि उन मुद्दों को भी सामने ले आते हैं जिन पर हमारे नेता ध्यान नहीं देते हैं। चाहे वह इराक में अमेरिकी द्वारा मचाई तबाही हो या फिर सिक्ख दंगों के आरोपियों को सरेआम छोड़ देना हो।

लालकृष्ण आडवाणी भी नहीं बच पाए खड़ाऊ की मार से

कहां - मप्र के कटनी में एक चुनावी रैली के दौरान।

किसने फेंका- भाजपा के ही एक कार्यकर्ता ने।

क्यों - पार्टी में अपनी उपेक्षा से दुखी होकर यह कदम उठाया।

navin

नवीन जिंदल पर भी जूता

कहां - हरियाणा के कुरूक्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में

किसने फेंका- नवीन जिंदल पर जूता फेंकने वाला एक रिटायर्ड प्रिंसिपल राजबीर था।

क्यों -जूता फेंकने वाले राजबल अपने बेटे को नौकरी से निकाले जाने से नाराज थे।

home

गृहमंत्री भी नहीं बच पाए जूते की मार से

कहां - दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान।

किसने फेंका- दैनिक जागरण समाचार पत्र के वरिष्ठ संवाददाता ने।

क्यों फेंका - सीबीआई के द्धारा सिक्ख दंगों के आरोपियों को क्लीनचिट दिए जाने से नाराज था।

इजरायली राजदूत पर भी जूते की मार

कहां - स्टॉकहोम यूनिवर्सिटी में।

किसने फेंका - दर्शक दीर्घा से दो लोगों ने।

क्यों फेंका- फिलीस्तीन पर इजरायली नीतियों का विरोध करना।

china

चीनी प्रधानमंत्री भी नहीं बच पाए जूते की मार से

कहां - ब्रिटेन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में

किसने फेंका - यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेंट ने।

क्यों फेंका - यूनिवर्सिटी कैंपस में चीनी प्रधानमंत्री को बुलाए जाने से।

bush

बुश पर एक के बाद एक पड़े दो जूते

कहां - बगदाद में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में।

किसने फेंका - इराक के पत्रकार मुंतजर अल जैदी ने।

क्यों फेंका - इराक में लगातार बढ़ते अमेरिकी दबदबे से नाराज थे।



संबंधित खबरें
* जूता: एक मौलिक पीएचडी प्रस्ताव
* जूता चल रहा है, गालियों की बौछार है
* जब जूता कलम से ज्यादा ताकतवर हो
* जब जूता कलम से ज्यादा ताकतवर हो
* अब जिंदल पर फेंका जूता
* गृहमंत्री पर जूता और टाइटलर का टिकट
* गुजरात में इंदिरा गांधी पर भी फेंका गया था जूता
* टिकट पर भारी पड़ा जूता !
* जनरैल ने फेंका जूता और चंडीगढ़ में रोकी रेल
* सवाल किया, जवाब सुना और फेंका जूता
* चिदंबरम के रवैये के विरोध में पत्रकार ने फेंका जूता
* जैदी और जनरैल - जूता और जुनून
* गृहमंत्री चिदंबरम पर पत्रकार ने फेंका जूता
* बुश पर जूता फेंकने वाले को तीन साल की जेल
* जूता फेंकने वाले पत्रकार की सुनवाई टली
* ..अब इजरायली राजदूत पर जूता
* बुश पर जूता फेंकने वाले पत्रकार का सम्मान






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: