बाबरी मसजिद पर बोले पीएम, हम नहीं कल्याण हैं जिम्मेदार
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsNational National

बाबरी मसजिद पर बोले पीएम, हम नहीं कल्याण हैं जिम्मेदार

गुवाहाटी. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज लालू यादव के उस बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई है, जिसमें राजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बाबरी मसजिद को तोड़े जाने के लिए कांग्रेस को निशाना बनाया था।

प्रधानमंत्री ने बाबरी मसजिद को तोड़े जाने के लिए उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कल्याण सिंह ने बाबरी मसजिद की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दिया था। इसके बाद जो भी घटनाक्रम घटा, उसके लिए पूरी तरह कल्याण सिंह ही जिम्मेदार हैं। न कि कांग्रेस। प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कल्याण सिंह पर भरोसा किया था।

लालू ने साधा था कांग्रेस पर निशाना

शुक्रवार को बिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि बाबरी मसजिद टूटने के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है।

कल्याण मांग चुके हैं माफी

भाजपा का साथ छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके कल्याण सिंह ने पिछले दिनों बाबरी मसजिद के टूटने पर दुख जताते हुए कहा था कि उस वक्त जो हुआ, वह गलत हुआ। उसके लिए वे माफी मांगते हैं।



संबंधित खबरें
* लालू ने आडवाणी को गाली दी, कहा- हराम...
* राजनाथ, मुलायम व लालू ने भरा नामांकन
* कांग्रेस ने की बिहार की दुर्दशा : लालू
* एक महीने के लिए कैद हो जाएगा लालू, पासवान, जोशी का भविष्य
* सोनिया पर बरसे लालू
* सोनिया पर बरसे लालू
* लालू गिरफ्तार जमानत पर रिहा
* लालू-ज्योतिरादित्य को चुनाव आयोग का नोटिस
* लालू-दिग्विजय के मंच गिरे
* छपरा में लालू यादव का मंच गिरा






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: