लखनऊ. बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने आज नए सिरे से मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ चुनाव आयुक्त पर भी हमला कर दिया है। मायावती ने चुनाव आयुक्त पर कांग्रेस का एजेंट का आरोप लगाते हुए पद छोड़ने तक की सलाह दे डाली।
मायावती ने कहा है कि गोपालस्वामी ने राष्ट्रपति को एक पत्र लिखकर पहले ही नवीन चावला के कार्य पर अंगुली उठाई थी। इन पर कांग्रेस के एजेंट के रुप में काम करने तक का आरोप लग चुका है। अब उन्हें भी गोपालस्वामी के आरोपों में सच्चई नजर आ रही है।
मायावती का कहना है कि इस तरह का गंभीर आरोप पहले कभी भी किसी मुख्य चुनाव आयुक्त पर नहीं लगा है। ऐसे में चावला को इस्तीफा देने की पहल करनी चाहिए। बसपा सुप्रीमो ने मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी पर भी निशाना साधा है।
मायावती के अनुसार, जब तक ये दोनों पद पर बने रहेंगे तब तक प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद करना बेकार है। चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
* गोपालस्वामी सेवानिवृत्त, नवीन चावला आज संभालेंगे कार्यभार
* कोर्ट में जाए कांग्रेस: चावला
* राजनीतिक नेताओं से मिले नवीन चावला
* चुनाव आयुक्त चावला का भोपाल दौरा स्थगित
* चुनाव आयुक्त चावला लेंगे अफसरों की क्लास
* नवीन निश्चल ने दी दरगाह में हाजिरी
* चावला को थोक में शिकायतें
* चावला को थोक में शिकायतें