IPL : पोलखोलू ब्लॉग का कर्ताधर्ता कौन ? [an error occurred while processing this directive]
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


IPL : पोलखोलू ब्लॉग का कर्ताधर्ता कौन ?

[an error occurred while processing this directive]

आईपीएल-2009 भले ही शुरू से कमजोर चल रहा हो लेकिन इसको लेकर बनाया गया एक ब्लॉग इन दिनों दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। आईपीएल के खिलाड़ियों को मैदान में जितना डर नहीं लग रहा, जितना इस ब्लॉग से लग रहा है।

फेकआईपीएलप्लेयर नाम से बने इस ब्लॉग ने सबसे अधिक मुसीबत कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने खड़ी की है। टीम की अंदरूनी खबरों से लेकर रणनीति तक खुलासा तो इस ब्लॉग पर किया ही जा रहा है लेकिन आईपीएल से जुड़े लोगों को सबसे अधिक तकलीफ नामों के संबोधनों से हैं।

सचिन को बनाया छोटा दैत्य

शाहरूख के लिए इस ब्लॉग में बादशाह डिल्डो का प्रयोग किया गया है। इस शब्द का मतलब इतना अश्लील है कि हम उसे लिख नहीं सकते। लेकिन सचिन तेंदुलकर को छोटा दैत्य बोलना शर्मनाक है। इसी तरह इस ब्लॉग पर प्रीति को बबली नाम से संबोधित किया जा रहा है तो शिल्पा शेट्टी को बिग सिस्टर। विजय माल्या को मिस्टर बाटलीवाला बना दिया गया तो हरभजन सिंह को मीरा बाई। आगरकर को कान मूलो, इशांत शर्मा को लिटिल जॉन और चेंग को जोकर के नाम से संबोधित किया जा रहा है।

कौन है यह ?

अभी तक माना जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स का ही कोई खिलाड़ी अपनी भड़ास निकालने के लिए इस ब्लॉग का संचालन कर रहा है। ब्लॉग के बेनामी लेखक ने भी अपने आपको शाहरुख की टीम का ही खिलाड़ी माना है। लेकिन खुलकर अब तक इसका नाम सामने नहीं आ पाया है। ब्लॉग पर साफ-साफ लिखा गया है कि टीम - 11 में उसका चयन नहीं हो पाने के कारण वह अपनी भड़ास ब्लॉग के माध्यम से निकाल रहा है। जिसका लोगों ने स्वागत भी किया है लेकिन इस खिलाड़ी की भड़ास शाहरूख के अलावा पूरी टीम के तनाव को बढ़ा दिया है।

7 दिन, 27 पोस्ट, चार हजार से अधिक कमेंट

इस ब्लॉग की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के अधिकांश अखबारों ने अपना स्पेस इसकी खबरों से भरा है। दूसरी ओर, सात ही दिनों में इस ब्लॉग पर चार हजार से अधिक लोगों ने कमेंट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। जबकि इन सात दिनों में 27 पोस्ट लिखी गई है। मीडिया में आने के बाद इस ब्लॉग की हिट्स रातोंरात बड़ी तेजी से बढ़ गई है।

टीम ने खोज निकाला ब्लॉगर को

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मैनेजर के दावों पर भरोसा करें तो ब्लॉग के लेखक का नाम पता लग गया है। जल्दी ही इसे पूरी दुनिया के सामने ले आया जाएगा। इस ब्लॉग के आने के बाद से पूरे होटल में लैपटॉप ले जाना प्रतिबंध कर दिया गया है। लेकिन बेनामी नाम से लिखे जा रहे इस ब्लॉग के लेख ने दावा किया है कि वह लगातार ड्रेसिंग रूम से लेकर खिलाड़ियों के बेडरूम तक का आंखों देखा हाल देता रहेगा।

आप बताएं कौन है फेक प्लेयर ?

फेक प्लेयर ब्लॉग के कारण सबसे अधिक दिक्कतों का सामने कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को उठाना पड़ रहा है। कुछ का मानना है कि दादा का ही कोई चहेता इसे लिख रहा है। चूंकि ऐन वक्त पर गांगुली को जिस तरह कप्तानी से हटाया गया, हो सकता है कि गांगुली ही इस ब्लॉग के रचयिता हों। लेकिन कयास सिर्फ गांगुली तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि मुरली कार्तिक, आकाश चोपड़ा के नाम भी संदेह के किया जा रहा है। इसके अलावा भी कोई हो सकता है जो इन खिलाड़ियों का नजदीकी हो जो इनसे मिली जानकारी के आधार पर इस ब्लॉग को लिख रहा हो।

यदि आपको किसी खिलाड़ी पर शक है तो हमें जरूर बताएं। आपके कमेंट को हम प्रमुखता के साथ प्रकाशित करेंगे।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
amit
Saturday, 25th Apr 2009, 17:11
इस ब्लॉग को मैने भी देखा है। ये सौ फीसदी कोई बंगाली ही है।
nitin
Saturday, 25th Apr 2009, 18:42
मुझे लगता है आईपीएल ने इंटरनेशनल पॉपुलेरिटी के लिए खुद ही यह कदम उठाया है। इसमें नाम किसी का भी आगे आए करने के पीछे इनकी आईपीएल की मैनेजमेंट टीम ही है।
अविनाश वा
Saturday, 25th Apr 2009, 18:54
कोई बंगाली बदमाश हो गया है क्‍या ? इसे जरूर कोई बंगाली ही खोज निकालेगा। बदनाम हुआ तो क्‍या, नाम तो हुआ, कुख्‍यात हो गया जबकि अभी नाम ही नहीं पता। कर्म इंसान के नर्म न हों तो क्रांति मचा देते हैं और कहलाते हैं कुकर्म। पर जिसने कुकर्म को ही बना रखा है धर्म। कौन समझेगा उसका मर्म। क्‍यों हो रहा है वो गर्म। क्‍या लग रहा है सबको क्रिकेट का जर्म। क्‍यों नहीं आ रही उसको शर्म। या हो गया है बेशर्म।
Sanjeev Dutta
Saturday, 25th Apr 2009, 19:24
i think it is journalist friend of dada..
devendra
Saturday, 25th Apr 2009, 19:30
अब् तक् कॆ articles me sabse bahtar. great. apne to kamaal kar diya jasoosi blog ke bare me jasoosi padtal
Rajesh dhaka
Saturday, 25th Apr 2009, 20:15
Please wait and see this can be a psychology game played by some other teams against bangal players may be some member of the oponent team of same pool
sumit Singh
Saturday, 25th Apr 2009, 20:48
बिना अपनी पहचान बताए किसी संगठन का पोल खोलना और बात है पर खिलाड़ियों के नामों को आपत्तिजनक उपना देना और..। कौन खुराफात पर उतरने वाले इस आईपीएल ब्लॉगर महाशय के नाम के पर्दाफाश होने का इंतजार ही कर सकते हैं।
santosh
Saturday, 25th Apr 2009, 21:09
I think He must be Akasha Chaora. But who ever this person is, i will say this just stupidity, this person is m
संजय सेन
Sunday, 26th Apr 2009, 11:34
यह ब्लॉग जिस के इशारे पर चल रहा है बह है ''शाहरुख़ खान'' जी हाँ शाहरुख़ खान एक ऐसे शख्स है जो अपनी टीम की ड्रेस हो या cheersgirl हर चीज़ से सोहरत कमाना चाहते है! और किया भी ऐसा ही! यह ब्लॉग निश्चित रूप से शाहरुख़ का नया फंडा है जिसकी बदोलत टीम के साथ जायदा जायदा से लोगों को जोड़ना चाहते है ! सुनील गावस्कर हो या अमिताभ शाहरुख़ किसी की इज्जत नहीं करते इसलिए सचिन और बांकी खिलाडियों की इज्जत की गुंजाईश भी उन्ही से कम है,तो आप इस बात पर मुहर लगा दीजिये,मेरी बात सत प्रतिसत सच है! संजय सेन सागर
suchint
Sunday, 26th Apr 2009, 15:22
Sharukh khan himself is giving proxy as blogger. He is gud markting guru and knows it.Biggest evidence is that inspite of his team loosing he is making his team in news.Most overrated team of IPL which is gud for nothing. he has invested let say 300 cr but media is giving his team and him a free publicity all over world without any effort which will beinfit him for his next movies publicity. when IPL is business then it may be strategy of Khan and company. Why come none other team comes with bloggers concept? this is reason for thinking
sunu
Sunday, 26th Apr 2009, 21:09
this is none other than ganguly himself.there are lots of reason for that.some of the sources said that the coach and other authorities have cught him and warned him against further posting.he said them that his brother snehasish ganguly is the man behind that ,and he just helped him lit a bit.but the good news is that his brother will continue his work!
RKMisra
Sunday, 3rd May 2009, 11:22
आदमी कोई भी हो पर वह शाहरुख से उसका सम्बन्ध जरूर है क्यो कि य‌ह फिल्मी तमाशा है और फिल्मो मे यह सब हॊता ही रहता है

 


 
 
 
 
 
 
 
 

[an error occurred while processing this directive]