News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सुजानगढ (चूरू). सुजानगढ़ में रविवार को एक विवाह समारोह में दूषित भोजन खाने के बाद करीब सौ लोग बीमार पड़ गए। सूत्रों के अनुसार यहां के एक स्थानीय व्यापारी की पुत्री के विवाह समारोह के मौके पर भोजन का आयोजन किया गया था।
इसके बाद शादी में शामिल हुए अधिकतर लोगों को देर रात को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। बाद में भोजन की जांच में पता चला कि गर्मी के कारण खाना खराब हो गया था और इसे खाने के कारण सभी लोगों की तबियत खराब हो गई। अधिकतर बीमार लोगों की हालत स्थिर है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया है।