कम तपेगा नौतपा, आंधी-बारिश के योग
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


कम तपेगा नौतपा, आंधी-बारिश के योग

भोपाल. सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ नौतपा के दिन शुरू होते हैं। इन दिनों मौसम के आधार पर बारिश का अनुमान लगाने की पुरानी परंपरा है। ज्योतिषियों की राय में इस वर्ष नौतपा कम तपेगा, वहीं बुध के वक्री होने से आंधी और तूफान के साथ बारिश के योग बन रहे हैं।

आगामी 25 मई से नौतपा शुरू होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में भ्रमण करता है, तब पृथ्वी पर सूर्य की सीधी किरणों पड़ती हैं। इससे भीषण गर्मी होती है। राजधानी के ज्योतिषियों की राय में ग्रहों की स्थिति संकेत कर रही है कि इस नौतपे में बारिश होगी। इससे आगामी मानसून बिगड़ने की संभावना है। पं. विष्णु राजौरिया के अनुसार नौतपा में सूर्य वृषभ राशि में, मंगल मेष में, शनि सिंह में, राहु मकर में और बृहस्पति एक जून को कुंभ में प्रवेश करेगा।

नौतपा में गुरु और शनि मिलकर संसप्तक योग बना रहे हैं। इससे नौतपा में कहीं अधिक तो कहीं अल्प बारिश के योग बन रहे हैं। इस योग से आगामी मानसून में भी अनियमितता रहेगी। इसके अलावा आद्र्रा नक्षत्र का सिंह लग्न में और मेघेश चंद्र का वृश्चिक लग्न में भ्रमण भी बारिश में असामान्यता के योग बना रहा है।

पं. जगदीश शर्मा ने बताया कि नौतपा में राहु और चंद्र के मकर राशि में भ्रमण से ग्रहण योग बन रहा है। इससे जनहानि और आघात होने की आशंका बनती है। नौतपा में इस योग से कहीं आगजनी, आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसलिए लोगों को विशेष सतर्क रहना होगा।

वक्री बुध से होगा असर

पं. सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि नौतपा के साथ ही 25 मई को बुध वक्री हो रहा है। हालांकि सूर्य के रोहिणी में प्रवेश के साथ ही भीषण गर्मी पड़ने लगती है, लेकिन वक्री बुध उत्पाती होता है। इससे मानसून पर भी प्रतिकूल असर होना निश्चित है। इससे बारिश के साथ ही आंधी, तूफान और बिजली गिरने के योग बन रहे हैं।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: