भोपाल. तेज गर्मी ने भले ही लोगों का जीना दूभर कर दिया है लेकिन, यदि ज्योतिषियों की माने तो इस बार नौतपे कुछ कम तपेंगे। इसके अलावा बुध के वक्री होने से आंधी और तूफान के साथ बारिश के योग बन रहे हैं। आगामी 25 मई से नौतपा शुरू होने वाले हैं। मान्यताओं के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में भ्रमण करने से पृथ्वी पर सूर्य की सीधी किरणों पड़ती हैं। इससे भीषण गर्मी होती है।
ज्योतिषियों की राय में ग्रहों की स्थिति संकेत कर रही है कि इस बार नौतपे में बारिश होगी। इससे आगामी मानसून बिगड़ने की आशंका है। पं. विष्णु राजौरिया के अनुसार नौतपा में सूर्य वृषभ राशि में, मंगल मेष में, शनि सिंह में, राहु मकर में और बृहस्पति एक जून को कुंभ में प्रवेश करेगा।
नौतपा में गुरु और शनि मिलकर संसप्तक योग बना रहे हैं। इससे नौतपा में कहीं अधिक तो कहीं अल्प बारिश के योग बन रहे हैं।
इस योग से आगामी मानसून में भी अनियमितता रहेगी। इसके अलावा आद्र्रा नक्षत्र का सिंह लग्न में और मेघेश चंद्र का वृश्चिक लग्न में भ्रमण भी बारिश में असामान्यता के योग बना रहा है।
नौतपा में राहु और चंद्र के मकर राशि में भ्रमण से ग्रहण योग बन रहा है। इससे आपदा और दुर्घटना की आशंका
बनती है।
- पं. जगदीश शर्मा
नौतपा के साथ ही 25 मई को बुध वक्री हो रहा है। हालांकि सूर्य के रोहिणी में प्रवेश के साथ ही भीषण गर्मी पड़ने लगती है, लेकिन वक्री बुध से बारिश के साथ ही आंधी और तूफान के योग बन रहे हैं।
- पं. सुशील कुमार पाण्डेय
यह रहेगी ग्रहों की स्थिति
सूर्य वृषभ राशि में
चंद्र मकर में
मंगल वृषभ राशि में
बुध मेष में
गुरु कुंभ में
शुक्र मीन राशि में
शनि सिंह में
राहु मकर में
केतु कर्क राशि में