अजंता मेंडिस में मैच जीताने की क्षमता
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


अजंता मेंडिस में मैच जीताने की क्षमता

संगकारा की कलम से-

हम इस आईपीएल के बीच तक पहुँच चुके है और जैसा पूर्वानुमान था, यह प्रतियोगिता बेहद कड़ी है। कोलकाता को छोड़कर सभी टीमें अभी भी सेमी फाइनल तक आसानी से पहुँच सकती हैं। क्रिकेट की क्वालिटी शानदार रही है और कई मुकाबले एकदम नजदीकी रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका की स्थानीय परिस्थितियों का इसमें कुछ हद तक योगदान है। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में पूरी तरह सफल रहा है। नाइट राइडर्स के लिए अजंता मेंडिस को मौका नहीं मिलने से मुझे आश्चर्य हुआ है।

पिच स्पिन के लिए अनुकूल होने से उसे और मौके मिलने चहिए थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में उसने साबित कर दिया कि उसमें मैच को जिताने की क्षमता है। हमारे लिए सबसे पॉजिटिव बात रही लसिथ मालिंगा की वापसी।

शुक्रवार रात को हमारा मैच एक और थ्रिलर साबित हुआ। दुर्भाग्यवश परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहा। यह निराशाजनक था क्योंकि हम अधिकांश समय मैच पर हावी रहे थे। यह हमारी चौथी लगातार जीत होनी चाहिए थी। टीम का माहौल अच्छा रहा है।

हमारी गेंदबाजी शुरु में लड़खड़ाई पर बाद में संभल गई। यूसुफ व अन्य स्पिन गेंदबाज अपना काम सही ढंग से कर रहे है। बल्लेबाजों को अपना प्रदर्शन बेहतर करना होगा। (गेम प्लान)






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: