Manoranjan
Cinema
Interviews Interviews
वेटरन एक्टर डैनी डेनजोंग्पा ने पश्चिम के कलाकारों के व्यावसायिक रवैये, अपने द्वारा चुनी गई फिल्मों और दूसरे कई मुद्दों पर हमसे बातें कीं। जानिए क्या हैं यह..
फि ल्म ‘कर्ज’ के बाद से डैनी को फिल्मी परदे पर नहीं देखा गया है। लेकिन अब वह अपनी अगली फिल्म ‘फ्रोजन’ के साथ फैं स के सामने आ रहे हैं। फिल्म के नाम के साथ यह जिक्र करना जरूरी है कि पिछले 40 वर्षो में बनी यह पहली फिल्म है जो पूरी तरह श्वेत-श्याम रिलीज की जाएगी।
खबर है कि इसकी शूटिंग माइनस 25 डिग्री के तापमान में हुई है। डैनी बताते हैं ‘यह सही है कि हमने लद्दाख की सर्दियों में इसकी शूटिंग की, इस दौरान पानी के पाइप जम गए थे। यहां तक कि नहाने के लिए गर्म पानी की बाल्टी रखनी पड़ती थी।
लेकिन खुशी की बात यह है कि इसकी सिनेमेटोग्राफी बहुत अच्छी हुई है, यह फिल्म बेहद वास्तविक बन पड़ी है।’ वैसे डैनी के पास साउथ का एक बड़ा प्रोजेक्ट है, वह रजनीकांत-ऐश्वर्या राय अभिनीत ‘इंधीरन’ का भी हिस्सा हैं। डैनी तो पहले भी रजनी के साथ ‘हम’ और ‘भगवान दादा’ में काम कर चुके हैं।
पिछले दिनों उन्होंने ब्रेड पिट के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘सेवन ईयर्स इन तिब्बत’ की, वह बताते हैं ‘हॉलीवुड कलाकार कई मायनों में बॉलीवुड से बेहतर होते हैं। वह वक्त पर पहुंचते हैं और प्रोफेशनल हैं। न तो उनमें सितारों वाले नखरे होते हैं और न ही साथ में बॉडी गार्ड्स की लंबी कतार होती है।’
चूंकि डैनी कभी भी रोल्स के दायरे में बंधकर नहीं रहे इसलिए इस फिल्म के बाद उन्होंने हॉलीवुड की ही ऐसी दूसरी फिल्में करने से मना कर दिया। यह ज्यादातर वही फिल्में थीं जिनमें उन्हें तिब्बती और मंगोलियन किरदार निभाने थे। डैनी को पिछली बार ‘कर्ज’ फिल्म में देखा गया और तब से वह नजर नहीं आए हैं।
इस पर डैनी का कहना है ‘मेरी ख्वाहिश हमेशा से ही यथार्थपरक सिनेमा करने की रही है, लेकिन अगर सिर्फ यही करता तो आज मैदान से बाहर होता। ‘कर्ज’ करना मेरी भूल थी और आगे मैं ऐसी फिल्में नहीं करना चाहूंगा।’