योग्यता के अनुरुप नहीं खेल रहे हैं हम
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


योग्यता के अनुरुप नहीं खेल रहे हैं हम

- ग्रीम स्मिथ की कलम से

smith डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ बेहद नजदीकी मुकाबले के बाद टीम ने ब्रेक लेने का फैसला किया और पोर्ट एलिजाबेथ के बाहर स्थित एक गेम फार्म की ओर रुख कर दिया। एक टीम के रूप में हम एक साथ होना चाहते थे और भारी व्यस्तता के बीच थोड़ा तारोताजा होना भी चाहते थे।

हम अब वापस डरबन में है और हमारा मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से हो रहा है जो एक मजबूत टीम है और जिनके पास इरफान और संगाकारा जैसे कुशल खिलाड़ी मौजूद है। यह दोनों चाहंे तो मैच की दिशा पलट सकते है। कल हमारी गेंदबाजी मजबूत होनी चाहिए और हमारी शुरुआत भी अच्छी रहनी चाहिए।

हमारे पास भी कुछ क्वालिटी प्लेयर है और यदि हम अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करे तो शायद हम जीत सकते है। इसके अलावा हम एक नये विकेट पर खेलेंगे और हमारे तेज गेंदबाजों को शायद उस पर फायदा मिलेगा।

दुर्भाग्यवश कामरान को चोट लगी है और अभी उसका खेलना संदिग्ध है। मैं जानता हूं कि हम अपनी योग्यता से निम्न स्तर पर खेल रहे है। अब हम प्रतियोगिता के बीच में है और कोलकाता को छोड़कर सभी टीमें फार्म में है। इस समय प्रत्येक मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा और हमें बहुत ही संभल कर खेलना होगा। (गेम प्लान)






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: