Manoranjan
Cinema
Interviews Interviews स्टार प्लस पर चल रहे शो शौर्य और सुहानी में सौरभ पांडे एक्टिंग कर रहे हैं। सौरभ रिअल लाइफ में भी एक्शन हीरो हैं क्योंकि वे सेट्स पर डेंजरस एक्शन स्वयं ही करते हैं। उन्होंने बताया कि मेरा मानना है स्टंट और एक्शन भी एक्टिंग के ही पार्ट हैं और इनके बिना एक्ंिटग अधूरी है।
साफ शब्दों में कहूं तो मैं यह समझता हूं कि यदि एक्टर द्वारा एक्शन न किया जाए तो यह एक्शन सीक्वेंस के साथ न्याय नहीं होगा। क्टिंग के दौरान कई घटनाएं ऐसी हुई तब मैं खुद भी स्तब्ध रह गया। शुरुआत में मैं भी स्टंट करने में घबराता था लेकिन जब स्टंट करना शुरू किया तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक सीन था कि मुझे हाथियों को नहलाना है। हालांकि मैं जानवरों से बहुत प्रेम करता हूं और जानता हूं कि वे डिफरेंट सिचुएशन में कैसे रिएक्ट करते हैं। यह सीन शौर्य के कैरेक्टर के लिए बहुत जरूरी था। वे बताते हैं जब तालाब में हाथियों को नहलाना था,तब इस सीक्वेंस से थोड़ा सहम गए थे क्योंकि हाथियों को पानी में डिस्टर्ब नहीं चाहिए। जैसे ही शूट शुरू हुआ उस समय मेरे पानी में जाने से हाथियों कोई परेशानी नहीं हुई। इसके बाद मुझे अपने आप पर पूरा यकीन हो गया कि मैं स्टंट खुद कर सकता हूं।
सौरभ ने बताया दूसरी बार जब वे घुड़सवारी कर रहे थे। शाम का समय था और उस समय उन्हें यह सीन करना ठीक नहीं लग रहा था। एक्चुअल शॉट के पहले शॉर्ट प्रैक्टिस करने की कोशिश की लेकिन नहीं कर पाया। यूनिट ने सोचा कि स्टंटमैन को बुलाया जाए लेकिन उस वक्त उन्होंने निश्चय किया कि वे यह कर सकते हैं और 6 या 7 राउंड में यह सीन कर दिखाया। तब यूनिट ने स्टंटमैन को बुलाना कैंसल किया और सौरभ से स्टंट करने को कहा।
सिर्फ यही नहीं इसके बाद हर स्टंट सीन उनसे ही करवाए गए। भले ही वह घुड़सवारी हो, तलवारबाजी या कुछ और। सीरियल में अपने कैरेक्टर के बारे में उन्होंने बताया कि शौर्य गरीबों और कमजोरों के लिए उद्धारक है, वह अन्याय नहीं सहन करता है। अन्याय के खिलाफ लड़ता है और लोगों को न्याय दिलाता है।
एक और घटना है जब यूनिट के लोग एक सीन शूट कर रहे थे वहां एक प्रिंस रथ से आता है और वे अपने दोस्तों के साथ आक्रमण करते हैं तभी रथ का एक पहिया टूट गया और घोड़े का नियंत्रण छूट गया। घोड़ा पेड़ों के आसपास भागने लगता है। शूटिंग कर रहे सभी लोग तेजी से साइड में खड़े हो जाते हैं लेकिन एक अभिनेता रथ के टूटने से घायल हो गया था।
यह देखकर सब डर गए थे। सौरभ तुरंत उसके पास गए और उसे बचाया। वह काफी घायल हो गया था लेकिन बड़ी दुर्घटना नहीं हो सकी इसके लिए सभी ईश्वर के प्रति शुक्रगुजार भी हुए। यह भी अच्छी बात रही कि फस्र्ट एड किट साथ होने के कारण साथी का इलाज तुरंत ही किया जा सका।
श्रीति के बारे में उन्होंने बताया कि वह प्रिंसेस सुहानी की भूमिका निभा रही हैं। श्रीति और मेरी स्क्रीन कैमेस्ट्री बहुत अच्छी है और आशा है लोगों को भी यह जोड़ी पसंद आ रही है। वह बहुत बढ़िया एक्ट्रेस है और स्क्रीन कैमेस्ट्री बहुत अच्छे से जानती है। हम दोनों ही मिलकर काम कर रहे हैं और एक दूसरे को पूरा सहयोग कर रहे हैं।
केवल यही नहीं हम दोनों के बीच अच्छा काम करने की होड़ लगी है और दोनों ही बेस्ट अभिनय कर दिखाना चाहते हैं। साथ ही हम दोनों बेहतर काम करते भी हैं। स्टार प्लस पर हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे इस शो का प्रसारण किया जा रहा है।