मुंबई. मुंबई हमले के आरोपी अजमत कसाब पर मुंबई सेशन कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के तहत कुल 86 आरोप तय किए हैं। इसके अलावा कोर्ट ने कसाब की नाबालिग होने की अर्जी भी ठुकरा दी है और उसकी उम्र 21 वर्ष बताई है। हालांकि कसाब ने सभी आरोपों को मानने से इंकार किया है।
मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने कसाब के साथ ही फहीम और सहाबुद्दीन पर भी आरोप तय किए हैं। कसाब पर देश द्रोह और हत्या का आरोप तय किया गया है। इसके अलावा फर्जी पासपोर्ट का आरोप भी है। कसाब पर धारा 302, 307, 333 व 342 के तहत आरोप तय किए गए हैं। पहले कसाब पर कुल 312 आरोप लगाए गए थे लेकिन इनमें से 86 मामलों में ही आरोप तय किए गए हैं।