माया से मुक्ति दिलाओ, समर्थन पाओ : मुलायम
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


माया से मुक्ति दिलाओ, समर्थन पाओ : मुलायम

मैनपुरी. समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि चुनावों के बाद उनकी पार्टी सरकार बनाने के लिए किसी भी ऐसी पार्टी को समर्थन देगी जो उत्तरप्रदेश की मायावती सरकार को बर्खास्त करेगा।

समर्थन की अपनी पूर्व शर्त को स्पष्ट करते हुए मुलायम ने कहा ‘युवा, किसान और व्यापारी सभी उप्र सरकार से नाराज हैं।’ उन्होंने कहा ‘यह लगभग स्पष्ट हो गया है कि सपा के समर्थन के बिना केंद्र में कोई भी सरकार बनना संभव नहीं है। चुनावों के बाद पार्टी का संसदीय बोर्ड और सांसद बैठक कर समर्थन के बारे में फैसला करेंगे।

उधर, सपा महासचिव अमरसिंह ने संकेत दिया है कि धर्मनिरपेक्षता की खातिर उनकी पार्टी चुनाव के बाद मजबूरन कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकती है। इस बीच, कांग्रेस ने समर्थन की शर्त के तहत उप्र सरकार को बर्खास्त करने संबंधी मुलायम की मांग को खारिज कर दिया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी वीरप्पा मोइली ने कहा ‘मुझे नहीं लगता कि यूपीए या कांग्रेस, माया सरकार के खिलाफ कोई अतिरिक्त संवैधानिक कदम उठाएंगे।’






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: