Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


मुंबई। देश के शेयर बाजार गुरुवार को कारोबार के अंत में बढ़त के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 164.19 अंक व निफ्टी 58.85 अंकों की तेजी पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स गुरुवार को पिछले बंद के मुकाबले के 11.76 अंकों की तेजी के साथ 12,064.51 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 164.19 अंकों की तेजी के साथ 12,116.94 के स्तर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक 'निफ्टी' गुरुवार को पिछले बंद के मुकाबले 7.90 अंकों की गिरावट के साथ 3,617.15 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 58.85 अंकों की बढ़त के साथ 3,683.90 के स्तर पर बंद हुआ।

बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और यहां 1,696 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई, जबकि 828 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।