मुलायम का कड़ा वार, आजम है धोखेबाज
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


मुलायम का कड़ा वार, आजम है धोखेबाज

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह ने आज साफ कर दिया है कि उनका खास कौन है। कई दिनों से पार्टी के महासचिव अमर सिंह और आजम खान के विवाद में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब रामपुर पहुंचे मुलायम सिंह ने यह कह दिया कि आजम पार्टी के साथ धोखा कर रहे हैं।

मुलायम के इस यू टर्न का अलग-अलग मतलब निकाला जा रहा है। राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा होना शुरू हो गई है कि कल तक आजम का पक्ष लेने वाले मुलायम सिंह ने आज यू टर्न कैसे ले लिया। मुलायम सिंह ने आज कहा है कि आजम खान पार्टी विरोधी गतिविधियों को हवा देकर पार्टी के साथ धोखा दे रहे हैं।

माना जा रहा है कि कल अमर सिंह के उस बयान के बाद मुलायम सिंह को यू टर्न लेना पड़ा है, जिसमें अमर सिंह ने सपा को छोड़ने की बात कही थी। अमर सिंह ने कल आजम खान पर असहनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि अमर सिंह ने चुनाव के बाद पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं। अमर सिंह का कहना है कि वे 13 मई को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जिसके दूरगामी राजनीतिक परिणाम होंगे।

अमर सिंह के इस बयान के बाद ही सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने एक निजी चैनल से बातचीत में आजम खान के प्रति नाराजगी जताई थी। मुलायम ने संकेत दिया कि 16 मई के बाद आजमखान के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कार्रवाई हो सकती है। उनको पार्टी से भी निकाला जा सकता है।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: