लखनऊ. भाजपा के तेजतर्रार युवा नेता व पीलीभीत के प्रत्याशी वरुण गांधी ने अपने पिता की नसबंदी नीति का समर्थन किया है। एक विदेशी अखबार को दिए साक्षात्कार में वरुण ने कहा कि देश में नसबंदी जरूरी है।
लंदन के डेली टेलीग्राफ को दिए साक्षात्कार में वरुण ने अपने पिता संजय गांधी की याद ताजा कर दी। वे पिता के नक्शेकदम पर चलते दिख रहे हैं। अपने पिता की तारीफ करते हुए वरुण ने कहा कि वे अपने पिता के कदमों पर चलते हुए देश को एक शक्तिशाली नेतृत्व दे सकते हैं। जिसकी बीस साल से कमी है।
29 साल के इस नेता ने कहा है कि राजनीति उसकी नियति थी। उनके अनुसार जो यह कहते हैं कि राजनीति में उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है, वे झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने को तमिलों या ब्राrाणों के रुप में सोचने के बजाय, खुद को भारतीय के रुप में सोचना चाहिए।
कुछ दिनों पहले पीलीभीत की चुनावी सभा में मुसलमानों के खिलाफ दिए भाषण पर इंकार करते हुए वरुण ने कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा। लेकिन स्थानीय लोगों को असामाजिक तत्व से बचाने की उन्होंने कसम खाई है।
संबंधित खबरें
* होशियार वक्ता बन चुके हैं वरुण
* मायावती को झटका, अवैध है वरुण पर लगा रासुका
* वरुण को दो हफ्ते नेतागिरी की मोहलत
* ‘झूठ बोलते हैं वरुण के मामा’