Science Tech Science Tech
मुंबई/दिल्ली। दैनिक भास्कर हमेशा ही अपने पाठकों के लिए कुछ न कुछ नया करता आया है। इसी क्रम में भास्कर ने अपनी सभी खबरों को मोबाइल पर उपलब्ध कराने की नई सेवा की शुरुआत की है। यह सेवा पांच राज्यों, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के सभी जीपीआरएस मोबाइल धारकों के लिए पूरी तरह मुफ्त है। इसका लाभ लेने के लिए पाठक को अपने मोबाइल से एक कोड 54567 नंबर पर एसएमएस करना होगा, जिसके बाद उस मोबाइल पर एक लिंक का एसएमएस आएगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही भास्कर वैप सर्विस सॉफ्टवेयर मोबाइल पर इंस्टॉल हो जाएगा। भास्कर वैप का इस्तेमाल करने वाले पाठकों को देश-दुनिया, खेल और व्यापार की खबरें दिनभर के ताजा अपडेट्स के साथ मिलेंगी।
ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन
मोबाइल के राइट मैसेज बॉक्स पर जाकर अंग्रेजी में हिंदी लिखकर 54567 पर एसएमएस करें और जवाब में आए एसएमएस में दिए गए लिंक पर क्लिक कर उसे डाउनलोड कर लें। इसके बाद दैनिक भास्कर 24 घंटे आपके मोबाइल पर उपलब्ध रहेगा।
राजस्थान में SMS से मिलेगी खबरें
दैनिक भास्कर ने अपनी खबरों को मोबाइल पर उपलब्ध कराने की नई सेवा की शुरुआत की है। यह सेवा राजस्थान के सभी मोबाइल धारकों के लिए पूरी तरह मुफ्त है। इसका लाभ लेने के लिए पाठक को अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाना होगा, जिसके बाद उन्हें रोजाना देश-विदेश, खेल और व्यापार की बड़ी खबरें मोबाइल पर ही एसएमएस के जरिए मिल जाएंगी। तो आइए आज से रहिए दिनभर अपडेट।
ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन
अपने मोबाइल के राइट मैसेज बॉक्स पर जाकर अंग्रेजी में भास्कर लिखें और स्पेस दें, स्पेस के बाद अपना लिंग, उम्र और शहर का नाम टाइप करें और इस मैसेज को 54567 पर एसएमएस कर दें।