लखनऊ. जयाप्रदा का साथ देने के लिए अब समाजवादी पार्टी के सचिव अमर सिंह खुलकर सामने आ गए हैं। इतना ही नहीं रामपुर की सीट अब अमर सिंह के लिए इज्जत की सीट बन गई है।
हाल ही में रामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमर सिंह इतने अधिक भावुक हो गए कि उन्होंने कह दिया कि जयाप्रदा चुनाव हारने पर आत्महत्या तक कर सकती हैं। अमर सिंह ने रैली में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यदि जयाप्रदा जीतकर दिल्ली नहीं पुहंची तो वे खुदकुशी कर लेंगी।