पीलीभीत/नई दिल्ली. भाजपा के चर्चित नेता वरुण गांधी ने संकेत दिए हैं कि वे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। इस पूरे मामले की शुरुआत उनके चुनाव क्षेत्र पीलीभीत के बेरखेड़ा में हुई जहां भाजपा के पूर्व मंत्री रामशरण वर्मा ने सोमवार को चुनावी सभा में कहा कि वरुण उप्र के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। बाद में युवा भाजपा नेता ने कहा, ‘अगर मैं सीएम पद के लिए दावेदारी करता हूं तो इसमें बुराई क्या है।’
उन्होंने कहा कि आम चुनाव में प्रदेश में भाजपा को सबसे ज्यादा फायदा होगा और जिन-जिन सीटों पर वे चुनाव प्रचार के लिए गए हैं उनमें से अधिकांश में पार्टी को जीत हासिल होगी।
हाल में लंदन के एक दैनिक को दिए इंटरव्यू में भी भाजपा नेता ने कहा था कि कोई भी अगर यह कहता है कि उसके मन में सत्ता हासिल करने की कभी इच्छा नहीं रही तो वह गलत कहता है।
बसपा की शिकायत
वरुण ने बसपा उम्मीदवार के समर्थकों द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग को शिकायत में कहा है कि बसपा उम्मीदवार के समर्थक, लोगों को पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए शराब और पैसे बांट रहे हैं। वरुण ने कहा है कि शिकायत के बाद भी बसपा सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
संबंधित खबरें
* वरुण मुश्किल में, रासुका हटाने को चुनौती
* नसबंदी नहीं, छोटा परिवार चाहते हैं वरुण, ब्रिटिश अखबार पलटा