Wednesday, May 13, 2009 13:08 [IST]  

danik bhaskarमार्स रोवर ‘स्पिरिट’ लाल ग्रह की मिट्टी में धंसा

Agency

पासाडेना (अमेरिका)। मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश में पिछले पांच वष्रो से चहल-कदमी कर रहा मार्स रोवर ‘स्पिरिट’ मिट्टी में धंस गया है। पिछले दिनों ग्रह के एक निचले पठार पर घूमने के दौरान फिसल जाने से स्पिरिट के पहिए रेत (ढीली मिट्टी) में आधे फंस गए।



नासा के जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी (जेपीएल) के प्रोजेक्ट मैनेजर जॉन कालास ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि स्पिरिट लाल ग्रह यानी मंगल की मिट्टी में काफी बुरी तरह धंसा हुआ है। इंजीनियरों व वैज्ञानिकों को चिंता है कि जल्द ही उसका चेसिस चट्टान को छू सकता है। इससे उसे बाहर निकालना और मुश्किल हो जाएगा।



बहरहाल इंजीनियरों ने अस्थाई रूप से स्पिरिट को घूमने का निर्देश देना बंद कर दिया। उसे दोबारा घूमने का निर्देश देने में कई हफ्ते लग सकते हैं। स्पिरिट के सिर्फ पांच पहिए फिलहाल काम करने की स्थिति में हैं। इसका अगला पहिए तीन वर्ष पहले ही काम करना बंद कर चुका है। स्पिरिट और इस जैसे ही मार्स रोवर अपाच्यरूनिटी को 2004 में ग्रह के विपरीत सिरे पर उतारा गया था।

  share
विचार:

NINADA.S

Thursday, 12th Nov 2009, 18:13
I THING THAT THERE NO LIFE IN IT.REALLY NOTHING.

apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: