138 अंको की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्‍स
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


138 अंको की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्‍स

मुंबई। बुधवार सुबह मिले-जुले रुख के साथ खुले शेयर बाजार कारोबार के अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 138.38 व निफ्टी 45.85 अंकों की नरमी के साथ बंद हुआ।

शेयर बाजारों में दिनभर उतार चढ़ाव का रुख रहा और पूंजीगत वस्तुओं को छोड़कर सभी सेक्टरों के सूचकांक नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। धातु सेक्टर के सूचकांक में सर्वाधिक 2.07 फीसदी की गिरावट आई जबकि सूचना प्रौद्योगिकी और दैनिक उपयोग की उपभोक्ता वस्तुओं के सूचकांक लगभग 1.5 फीसदी की गिरावट पर रहे।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बुधवार को पिछले बंद के मुकाबले 43.90 अंक उछलकर 12,201.93 पर खुला। शुरुआती कारोबार में फिसलने के बाद सेंसेक्स अंतत: 138.38 अंकों की गिरावट के साथ 12,019.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने 11,934.44 के निचले और 12,256.43 के ऊपरी स्तर पर कारोबार किया।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 4.79 अंकों की गिरावट के साथ 3,741.45 पर और स्मालकैप सूचकांक 20.50 अंकों की गिरावट के साथ 4,220.21 के स्तर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' बुधवार को पिछले बंद के मुकाबले 12.35 अंकों की गिरावट के साथ 3,668.75 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 45.85 अंकों की गिरावट के साथ 3,635.25 पर बंद हुआ। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 3,610.20 के निचले और 3,709.60 के ऊपरी स्तर के बीच कारोबार किया।

बीएसई में दिन के कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और यहां 1154 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी जबकि 1336 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।



   Bookmark and Share



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: