नई दिल्ली. कांग्रेस ने कहा है कि वह सरकार गठन को लेकर कोई भी बातचीत 16 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद ही करेगी। जनता दल (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की मुलाकात को भी पार्टी ने राजनीतिक लिहाज से खास तवज्जो नहीं दी है।
कांग्रेस अगली सरकार के गठन के लिए किन पार्टियों से बात कर रही है, इस प्रश्न पर पार्टी प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने कहा ‘जरूरत पड़ी तो 16 मई को नतीजे आने के बाद ही इस बारे में बात की जाएगी।’ उन्होंने कहा ‘वैसे राजनीति में पार्टियों की एक-दूसरे से चर्चा होती रही है। यह स्वस्थ परंपरा है।’ कुमारस्वामी और सोनिया गांधी की मुलाकात को मोहन प्रकाश ने सामान्य सौहाद्र्रपूर्ण बातचीत बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस नीत यूपीए केंद्र में फिर सरकार बनाने में सफल हो जाएगा।