बीएमसी ने तोड़ा स्लमडॉग कलाकार का घर
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


बीएमसी ने तोड़ा स्लमडॉग कलाकार का घर

मुंबई। ऑस्कर से सम्मानित फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के बाल कलाकार अजहर का घर मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने तोड़ दिया है। बीएमसी सूत्रों के अनुसार जिस इलाके में अजहर का घर था वह अवैध था और उन्हें वहां से हटने का नोटिस पहले ही दिया जा चुका था।

अजहर इसके पहले तब चर्चा में आए थे जब उनके पिता ने उनकी पिटाई कर दी थी। ऑस्कर समारोह से देश लौटने बाद अजहर के पिता ने उसकी पिटाई सिर्फ इसलिए कर दी थी कि क्योंकि वो नींद में था और मीडिया को इंटरव्यू देने से इनकार कर रहा था। कहा जा रहा है कि अजहर के पिता इस्माइल वापस लौटे बेटे अजहर को लेने के लिए एयरपोर्ट गए थे, लेकिन उन्हें बेटे के साथ गाड़ी में नहीं बैठने दिया था। उस टीस का बदला उन्‍होंने बेटे को तमाचा जड़कर लिया। हालांकि मीडिया में खबर आने के बाद उन्‍होंने कहा कि यह तमाचा नहीं बल्कि प्‍यार से दी गई थपकी थी।



   Bookmark and Share



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: