दिल्ली के शाही इमाम की सुरक्षा में कमी की गई
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


दिल्ली के शाही इमाम की सुरक्षा में कमी की गई

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी की सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या कम करने का फैसला किया है। बुखारी को जेड श्रेणी की सुरक्षा हासिल है, इसके अलावा दिल्ली पुलिस के 8 सिपाही भी पिछले आठ साल से उनकी सुरक्षा में तैनात थे। पुलिस ने अब जेड श्रेणी की सुरक्षा को ही पर्याप्त मानते हुए दो जवानों को सुरक्षा से हटा लिया है।

बुखारी की सुरक्षा कम करने के बारे में फैसला ज्वाइंट कमिश्नर कर्नल सिंह ने लिया है। उन्होंने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को भेज दी है। शाही इमाम की सुरक्षा में तैनात छह अन्य जवानों को भी जल्दी ही हटा लिया जाएगा।



   Bookmark and Share



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: