बेघर हो गया ‘स्लमडॉग ..’ का बाल कलाकार
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


बेघर हो गया ‘स्लमडॉग ..’ का बाल कलाकार

मुंबई. ऑस्कर विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के बाल कलाकार अजहरुद्दीन मोहम्मद इस्माइल की मुंबई स्थित झोपड़ी उजाड़ दी गई है। गुरुवार सुबह म्यूनिसिपल कारपोरेशन ऑफ ग्रेटर मुंबई (एमसीजीएम) की कार्रवाई में पूर्वी बांद्रा के गरीब नगर इलाके में अवैध रूप से बनाई गई झुग्गियों को तोड़ दिया गया। अजहरुद्दीन इसी इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है।

एमसीजीएम के एक अधिकारी उमाशंकर मिस्त्री ने बताया कि इलाके में एक नाले के ऊपर बनी करीब ५क् अवैध झुग्गियों को गिराया गया है। हालांकि उन्होंने इस कार्रवाई में बाल कलाकार अजरुद्दीन का घर तोड़े जाने की जानकारी से इनकार किया। बारिश के दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति से बचने के लिए इस नाले को चौड़ा किया जा रहा है।

दूसरी ओर इस बाल कलाकार के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एमसीजीएम ने यह कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना के की है। वहीं अजहरुद्दीन ने कहा, ‘हम एक दो दिन इंतजार करने के बाद उसी स्थान पर फिर अपना घर बनाएंगे।’ जबकि उसकी मां शमीम ने रोष जताते हुए कहा, ‘हमारे घर तोड़ दिए गए हैं, लेकिन रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।’

गौरतलब है कि इस माह की शुरुआत में भी बांबे हाईकोर्ट के निर्देश पर अजहरुद्दीन की झुग्गी तोड़ी गई थी। इसके बाद उसके परिवार ने रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर चामंडावाड़ी नाले पर अपना अस्थाई घर बनाया था। अब इसे भी तोड़ दिया गया है।



   Bookmark and Share



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
narendra
Friday, 15th May 2009, 12:28
हम् तॊ कह्तॆ है कि सरकर् क्या इन्सानॊ कॊ कॊई निर्जिव् वस्तु समझती है जॊ जब् मन् मॆ आयॆ उथा कॆ फॆक्ति रह्ती है.