अलगाववादी नेता को नहीं भा रही है अमरनाथ यात्रा
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


अलगाववादी नेता को नहीं भा रही है अमरनाथ यात्रा

जम्मू. इस साल अमरनाथ यात्रा की घोषणा होने के अगले ही दिन से विरोध के स्वर सुनाई पड़ने लगे हैं। जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन अली शाह गिलानी ने यात्रा की लंबी अवधि पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि इससे घाटी के पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। ऐसे में यात्रा की अवधि कम की जानी चाहिए।

गिलानी ने कहा कि पहले अमरनाथ यात्रा दो दिन की होती थी। फिर इसे बढ़ाकर एक सप्ताह का किया गया और बाद में यह एक माह की हो गई। पिछले कुछ सालों से यात्रा दो माह तक चलती है। यात्रा से घाटी में पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है और गंदगी फैलती हैं। उन्होंने कहा कि वे यात्रा में शरीक होने वाले हर श्रद्धालु का स्वागत करते हैं, लेकिन सरकार को यात्रा की अवधि के बारे में सोचना चाहिए। बुधवार को की गई घोषणा के अनुसार, अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 7 जून से 5 अगस्त तक चलेगी।

संबंधित खबरें
* अमरनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू
* चलो बाबा के धाम, अमरनाथ यात्रा 7 जून से



   Bookmark and Share



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: