नई दिल्ली. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिमी मानसून के अपने तय समय से करीब पांच दिन पहले 26 मई को ही केरल पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि अंडमान के समुद्री इलाके तक मानसून के पहुंचने में करीब 10 दिन की देरी हुई है।
यहां 20 मई तक ही बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस साल देश के मध्य भाग में ज्यादा बारिश की उम्मीद है।
पूरे देश में गर्मी:
देश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी हिस्से में गर्मी ने फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मप्र के खरगोन में बुधवार रात आंधी-बारिश के चलते हुए हादसों में छह लोगों की मौत हो गई।
उड़ीसा में लू से दो और लोगों की मौत हो गई। इससे राज्य में गर्मी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 130 हो गई है