..राष्ट्रपति के आदेश का होगा इंतजार
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


..राष्ट्रपति के आदेश का होगा इंतजार

नई दिल्ली. पंद्रहवीं लोकसभा के चुनाव नतीजे 16 मई को घोषित हो जाने के बाद नई सरकार के गठन की कवायद और तेज हो जाएगी।

यूं बढ़ेंगे कदम

16 मई को नतीजे आने के दो दिन में निर्वाचन आयोग लोकसभा के गठन के लिए नोटिस जारी करेगा।

निर्वाचन आयोग नवनिर्वाचित सांसदों की सूची 14वीं लोकसभा के अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को भेजेंगे, जो 15वीं लोकसभा के गठन की घोषणा कर राष्ट्रपति को सूचित करेंगे।14वीं लोकसभा का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा और प्रधानमंत्री व उनकी कैबिनेट पद से इस्तीफा दे देगा।

राष्ट्रपति उन्हें नया प्रधानमंत्री बनने तक पद पर रहने को कहेंगी।

राष्ट्रपति नई सरकार के गठन की प्रक्रिया की शुरुआत करेंगी। वे सबसे पहले बहुमत (272 या अधिक) प्राप्त करने वाली पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगी। अगर कोई पार्टी अकेले बहुमत नहीं प्राप्त करती तो राष्ट्रपति सबसे अधिक सीट पाने वाले चुनाव पूर्व गठबंधन के नेता को आमंत्रित कर सकती हैं।

वे ऐसे सबसे बड़े समूह को बुला सकती है, जो चुनाव पूर्व या चुनाव बाद के गठबंधन के आधार पर बहुमत होने का दावा कर रहा हो।

कोई पार्टी अकेले सत्ता में आती है तो सांसदों की शपथ के बाद नई सरकार का गठन होगा।

राष्ट्रपति इसके बाद नए प्रधानमंत्री और कैबिनेट को शपथ दिलाएंगी।

बहुमत साबित करने को एक पखवाड़ा दिया जाएगा।



   Bookmark and Share



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: