Manoranjan
Cinema
Interviews Interviews फिल्म के कलाकार सेट पर मस्ती करने से बाज नहीं आ रहे हैं, तो कुछ कलाकार स्क्रिप्ट से इतर जाकर संवाद बोल रहे हैं।
से ट पर अनुशासन के लिए प्रसिद्ध प्रियन सर को फिल्म ‘दे दना दन’ की शूटिंग के लिए अपने ही बनाए नियमों की अवहेलना करनी पड़ रही है। सिंगापुर में चल रही शूटिंग के लिए असरानी, परेश रावल, जॉनी लीवर, शक्ति कपूर, राजपाल यादव, अर्चना पूरन सिंह, चंकी पांडे और मनोज जोशी एक साथ एकत्रित हैं।
ये सभी मिलकर सेट पर इतना धमाल मचाते हैं कि प्रियदर्शन भी इनके आगे बेबस नजर आते हैं।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक प्रियदर्शन की बेबसी यही खत्म नहीं होती। कुछ कलाकारों ने तो संवादों की लाइन बदल डाली, वह भी इतनी सफाई से कि प्रियन सर को अहसास तक नहीं हो पाया।
उन्हें इसका पता कई दिनों बाद चला कि फिल्म के कलाकार जो संवाद बोल रहे हैं, वह तो स्क्रिप्ट में हैं ही नहीं। इस पर टिप्पणी करने के लिए प्रियदर्शन तो उपलब्ध नहीं हो सके, लेकिन फिल्म के निर्माता रतन जैन ने बताया,
‘फिल्म के कलाकारों ने सेट का माहौल खुशगवार बना रखा है, जिसका फायदा फिल्म को ही मिल रहा है, क्योंकि इससे कॉमेडी का पुट विश्वसनीय ढंग से आ रहा है। वैसे भी हमारी फिल्मों के कलाकार एक परिवार की तरह रहते हैं।’