जोड़ी को लेकर पुराने पैमानों को तोड़ते हुए अब नित नए चलन सामने आ रहे हैं। उम्र की सीमा को नकारने के बाद अब महिलाएं कम लंबाई वाले पुरुषों के साथ जोड़ी बनाने में हिचक महसूस नहीं कर रहीं। नए जमाने के रिश्ते कम-ज्यादा लंबाई से परे जाते दिख रहे हैं।
इसी वजह से अमिताभ बच्चन द्वारा स्वरबद्ध फिल्म ‘लावारिस’ का गीत ‘जिसकी बीवी लंबी उसका भी बड़ा नाम है, साक्षात नजर आने लगा है।’
डिजाइनर्स कहते हैं
फैशन डिजाइनर ऐशले रिबैलो मानते हैं कि महिलाओं का पुरुषों से लंबा होना आज के जमाने में कोई खास बात नहीं रह गई है। दूसरी तरफ कुछ विशेषज्ञ कहते हैं कि दिल के मामले में लंबाई आड़े आ ही नहीं सकती।
मोटे तौर पर देखें तो अगर किसी लड़की को लंबे और सामान्य नैन-नक्श या छोटे और खूबसूरत पुरुष में से किसी को पसंद करने को कहा जाए, तो ज्यादातर दूसरी चॉइस की तरफ ही जाएंगी। मॉडल से कोरियोग्राफर बने मार्क रॉबिन्सन कहते हैं ‘अगर आपकी महिला मित्र आपकी लंबाई के साथ कंफर्टेबल है तो कोई दूसरी बात ही नहीं उठती। अब महिलाएं के लिए टॉल मैन बैक फुट पर चला गया है।’

टॉम क्रूज-कैटी होम्स
‘मिशन इंपॉसिबल’ एक्टर टॉम क्रूज सफल होने के बावजूद हमेशा मीडिया के बीच अपनी लंबाई को लेकर चर्चा में रहे हैं। बतौर कपल टॉम के साथ यह बात कई बार लागू हुई है। पहली पत्नी निकोल किडमैन जहां उनसे कुछ इंच लंबी थीं, वहीं हालिया पत्नी कैटी होम्स भी लंबाई के मामले में बढ़त बनाए हुए हैं।
टॉम से अलग होने के बाद निकोल ने तो बाकायदा बयान जारी किया था-‘अब मैं फिर से हील्स पहन सकती हूं।’ निकोल टॉम से कुछ इंच लंबी हैं। टॉम-कैटी ने जब 2006 में विवाह किया तो लंबी पत्नी और छोटे पति की जोड़ी पर एक बार फिर बहस छिड़ी।
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन की अगर बात करें तो उनके साथ पार्टनर की कम हाइट का जोड़ कई बार बना है। सुष बेबी ने सलमान के साथ डेविड धवन निर्देशित ‘बीवी नंबर 1’ में काम किया, तब हाइट को लेकर उलझे डेविड से सलमान को कहना पड़ा, ‘सर जी, केमिस्ट्री लोगों के बीच होती है, न कि हाइट के बीच।’
वैसे सुष्मिता की तो गोविंदा के साथ भी जोड़ी जमी है। डेविड धवन की ही फिल्म ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’ में लंबाई के अंतर के बावजूद इनकी स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को पसंद आई। अगर रीयल लाइफ की बात करें तो मुदस्सर अजीज के साथ भी सुष्मिता की नजदीकियां रहीं।
यह बात अलग है कि दोनों अब अलग हो चुके हैं, लेकिन हाइट का मसला यहां भी बरकरार था। इसे देखते हुए कह सकते हैं कि सुष बेबी को कम लंबाई के पुरुष ही अच्छे लगते हैं।
निकोल किडमैन-कीथ अरबन
निकोल के साथ रीयल लाइफ में लंबाई में छोटे पार्टनर का मामला दूसरी बार देखने में आया है। पहली बार टॉम क्रूज और अब उनके दूसरे जीवनसाथी कीथ अरबन भी लंबाई के मामले में निकोल से पिछड़ गए हैं। 2007 में आई फिल्म ‘गोल्डन कंपस’ के प्रीमियर के मौके पर यह फर्क साफ तौर पर नजर आया।
आपको बता दें कि कीथ तकरीबन 5 फुट सात इंच और निकोल पांच फुट इस इंच लंबी हैं। इस जोड़ी के साथ मजेदार बात यह है कि कीथ अपनी ए-लिस्ट पत्नी को हमेशा आगे ही रखते हैं। फिर चाहे वह रेड कार्पेट हो या फिर म्यूजिक अवॉर्ड समारोह।
अमृता-शकील
अमृता अरोड़ा और शकील की गत मार्च में हुई शादी लंबाई के मामले मंे बे-मेल ही करार दी जाएगी, लेकिन बतौर जोड़ी साथ में दोनों अच्छे लगते हैं। खबर तो यह भी है कि अमृता उम्र में भी शकील से बड़ी हैं। ज्ञात हो कि दोनों की शादी का कार्यक्रम मुंबई में तीन-चार दिन चला, इनकी शादी क्रिश्चियन वेडिंग से शुरू होकर निकाह के साथ संपन्न हुई।

सलमान खान-कैटरीना कैफ
सलमान और कैटरीना के मामले में तो उम्र और लंबाई दोनों के फर्क के बावजूद एक सर्वेक्षण में उन्हें हॉटेस्ट कपल चुना जा चुका है। दोनों की डेटिंग की खबरें आम होने के बाद इनकी उम्र और ऊंचाई दोनों पर ही चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।आपको बता दें कि डीएनए के पोल में सलमान सेक्सिएस्ट-शॉर्ट मैन में बाजी मार चुके हैं। वैसे सल्लू मियां पर तो यह बात रील और रीयल लाइफ दोनों में ही लागू होती है। रील में जहां फिल्म ‘मैंने प्यार क्यूं किया’ में सलमान-सुष्मिता की जोड़ी स्क्रीन केमिस्ट्री बढ़-चढ़कर बोली, वहीं रीयल लाइफ में कैटरीना और सल्लू एक साथ काफी जंचते हैं।
हैरानी की बात यह भी है कि उनकी पुरानी दोस्त ऐश्वर्या राय और संगीता बिजलानी भी लंबाई के मामले में उनसे आगे थीं। इससे यह साफ है कि सल्लू मियां का चार्म ही कुछ ऐसा है कि कम हाइट और बढ़ती उम्र के साथ उनका आकर्षण बढ़ रहा है। यह भी जान लीजिए कि कैटरीना इशारों में क्या कहती हैं ‘अच्छे दोस्त में सिक्स पैक, लुक्स, उम्र और लंबाई नहीं देखा करते।’
अन्य संडे स्पेशल स्टोरीज के लिए.......
संबंधित खबरें
* राजनीति की बिसात पर सितारों की चाल...
संबंधित खबरें
* रोबोट्स हैं ना