आजम ने कहा, मैं जया का मुंबईया भाई नहीं
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


आजम ने कहा, मैं जया का मुंबईया भाई नहीं

ajamनई दिल्ली. समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने पार्टी के महासचिव पद और संसदीय बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। आजम खान ने कहा कि मुलायम सिंह ने उनका बहुत दिल दुखाता है।

अमर सिंह पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जवानी के पच्चीस बरस पार्टी को दिए लेकिन मुझ जैसे गरीब आदमी को बर्बाद करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को सही और गलत, अपने और पराए में भेद करना आना चाहिए।

आजम खान बांट रहे हैं मेरे अश्लील फोटोः जयाप्रदा

आजम खान ने यह भी कहा कि यूपी में सपा का एक भी मुस्लिम सांसद का चुनकर नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण है। जयाप्रदा के सवाल पर आजम खान ने कहा कि मैं उनका मुंबईया भाई नहीं हूं।

फिलहाल आजम खान ने पार्टी छोड़ने से की संभावना से इंकार किया है लेकिन यह साफ कर दिया है कि उनका अगला फैसला जो भी होगा, उससे पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

रामपुर की अमर-आजम कहानी में आजम का जाना तय

अमर सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पार्टी को सबसे अधिक नुकसान काले धन से हुआ है। उन्होंने कहा कि रामपुर के चुनाव में जमकर काले धन का उपयोग हुआ है और प्रधानमंत्री को इसकी और अश्लील पोस्टर के वितरण की सीबीआई जांच करवानी चाहिए।

मुलायम का कड़ा वार, आजम है धोखेबाज

दूसरी ओर, नई दिल्ली में पार्टी के महासचिव अमर सिंह ने आजम खान को बड़ा भाई बताते हुए कहा कि वह उनके बड़े भाई थे और हमेशा रहेंगे। पार्टी में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। पार्टी को खड़ा करने में उनका बहुत योगदान है।

अमर सिंह ने कहा कि आजम खान से बस इतनी गलती हो गई कि जिस बात को बंद कमरे में करनी थी, उसे सबके सामने कही। आजम को दिल से माफ करते हुए अमर सिंह ने उन्हें मनाने के सवाल को टाल दिया।



   Bookmark and Share



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: