Science Tech Science Tech
जल्द ही कार के अंदर एक ऐसा कंप्यूटर लगाया जाएगा, जो चालकों के लिए स्पीड बढ़ाना थोड़ा मुश्किल कर देगा। कार के अंदर लगा यह इन-कार सिस्टम स्पीड का पता लगाकर उसे ऑटोमैटिक कम करने पर बाध्य करता है।
इन-कार सिस्टम सिर्फ गाड़ी की गति ही नहीं बल्कि सेटैलाइट के जरिए गाड़ी की सही लोकेशन का भी पता लग सकता है। साथ ही हर सड़क पर होने वाली अधिकतम गति की भी जानकारी देगा। इसके निर्माताओं के अनुसार हर कार में इस तरह का सिस्टम लगाने से कार के मूल्य मंे अतिरिक्त 500 पाउंड की कीमत बढ़ेगी।
वैसे कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि यह सुरक्षा बढ़ाने के बजाए चालक को शांत मन से ड्राइंविंग नहीं करने देता। इस तकनीक का सही असर तो इसकी लांचिंग के छह माह बाद ही पता लग पाएगा।
इस सिस्टम के तहत अधिकतम स्पीड बताने के लिए एक एडवाइजरी बोर्ड भी लगाया गया है। इसमें स्माइल का एक निशान है, जो ड्राइवर के नियमित गति में चलने का सूचक है, लेकिन अगर गति सीमा बढ़ती है तो इसका अंदाज भी बोर्ड पर लगता है। बहरहाल ब्रिटिश वैज्ञानिकों की यह खोज कितनी सफल हो पाती है और भारत में कब तक लागू हो पाती है यह तो वक्त ही बताएगा।