नई दिल्ली. केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई में बनने वाली बहुमत की सरकार का शेयर बाजार ने सोमवार को जोरदार अभिनंदन किया है। शेयर बाजार में दिनभर के लिए कारोबार को बंद कर दिया गया है। अब बाजार कल खुलेगा।
बाजार में खुलते ही जोरदार तेजी देखी गई। बीएसई और निफ्टी में खुलते ही अपर सर्किट लग गया। यह बात शनिवार को ही तय हो गई थी कि सोमवार को बाजार में जोरदार तेजी आ सकती है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज 1300 प्वाइंट की बढ़त के साथ तेरह हजार के रेसिस्टेंस स्तर को तोड़ दिया था जबकि निफ्टी में भी 500 प्वाइंट से अधिक की बढ़त देखने को मिली और इसने 4200 के रेसिस्टेंस लेवल को तोड़ दिया था। बाजार को जब 11.55 बजे खोला गया तो इसमें फिर जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 2099 प्वाइंट और निफ्टी 636 प्वाइंट की बढ़त के साथ बंद हुआ।
बाजार में यह तेजी मनमोहन सिंह के नेतृत्व में बनने वाली सरकार के कारण आई है। भारतीय शेयर बाजार आने वाले दिनों में और मजबूत बनेगा, क्योंकि केंद्र में कांग्रेस की बनने वाली सरकार में किसी दूसरे दल के पास अब इतनी हैसियत नहीं बची है कि वह सरकार को ब्लैकमेल कर सकें। नई सरकार विदेशी निवेश के आर्थिक सुधार पर जोर देगी। जो कि बाजार के लिए सकारात्मक रहेगा।
क्या है सर्किट
बाजार में जब भी दस फीसदी से अधिक की मंदी या तेजी आती है तो बाजार को एक घंटे के लिए बंद कर दिया जाता है। लेकिन यदि बाजार एक घंटे बाद फिर दस फीसदी से अधिक बढ़ता या घटता तो बाजार को फिर अगले एक घंटे के लिए बंद कर दिया जाता है। बाजार को अस्थिर होने से बचाने के लिए सर्किट लगाया जाता है।
बदलाव समय कब तक बंद
+/- 10% 1300 से पहले 1 घंटे के लिए
+/- 10% 1300 -1430 के बीच 30 मिनट के लिए
+/- 10% 1430 के बाद बंद नहीं होगा
+/- 15% 1300 के पहले 2 घंटे के लिए
+/- 15% 1300 -1400 के बीच 1 घंटे के लिए
+/- 15% 1400 के बाद पूरे दिन के लिए
+/- 20% दिन में कभी भी पूरे दिन के लिए
सभी सेक्टर चमके
शेयर बाजार में सभी क्षेत्रों में जोरदार तेजी रही। रियल इस्टेट, बैंक, पावर, मेटल, ऑयल, एफएमसीजी, आटो समेत सभी सेक्टरों में जोरदार गरमी रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के तीस शेयरों में जोर तेजी का ही नतीजा था कि बाजार में एक के बाद एक अपर सर्किट लगते गए।
बीएसई के तीस शेयरों के स्थिति
