आईआईटी मुंबई से मिलेंगे 3 करोड़!
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


आईआईटी मुंबई से मिलेंगे 3 करोड़!

इंदौर .देशभर में रिसर्च को बढ़ाने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी न्यू दिल्ली द्वारा किए जा रहे प्रयासों से इंदौर को भी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 20 दिन पहले देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी को आईआईटी मुंबई ने अपने साथ जोड़ने के लिए हाथ बढ़ाया है। प्रभारी कुलपति डॉ. राजकमल को मिले संदेश में आईआईटी ने कहा है कि शहर में एक बड़ी रिसर्च लैब की शुरुआत करना चाहते हैं इसके लिए ३ करोड़ रुपए यूनिवर्सिटी को दे सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने इसके लिए आईआईटी को प्रपोजल भी भेज दिया है।

इमेज प्रोटोटाइप एंड सिस्टम डिजाइन

इस राशि से लैब में ढाई करोड़ रुपए का इमेज प्रोटोटाइप एंड सिस्टम डिजाइन सॉफ्टवेयर लगाया जाएगा। इसका उपयोग विश्वभर में इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम में लगने वाले माइक्रोकंट्रोलर के लिए किया जा रहा है, जो देश के कुछ ही आईआईटी में उपलब्ध है। प्रदेश के किसी भी इंस्टिटच्यूट में इस तरह का सॉफ्टवेयर मौजूद नहीं है।

फिर शुरू हो जाएंगे वीडियो लेक्चर

सालों से यूनिवर्सिटी में वीडियो लेक्चर पर काम हो रहा है लेकिन फंड नहीं होने से यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी। आईआईटी को भेजे गए प्रपोजल में यूनिवर्सिटी ने करीब २२ लाख रुपए की मांग ऑनलाइन वीडियो लेक्चर के उपकरणों के लिए की है। इसके होने के बाद यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर क्लासों में पढ़ाए जाने वाले लेक्चर के वीडियो भी स्टूडेंट्स घर बैठे देख सकेंगे।

50 कम्प्यूटर की नई लैब

नई लैब ५क् कम्प्यूटर की होगी, जिसके लिए ५क् लाइसेंस ऑपरेटिंग सिस्टम खरीदे जाएंगे। लैब इंचार्ज के लिए तीन प्रोफेसर होंगे जो स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण देने के साथ ही लैब का रखरखाव भी करेंगे। लैब में माइक्रोकंट्रोलर बनाने और उसकी प्रोग्रामिंग के प्रैक्टिकल नॉलेज के साथ ८ लाख की किताबें भी उपलब्ध कराए जाएगी।

मोबाइल कम्प्यूटिंग लैब 1 जुलाई से

पूर्व कुलपति डॉ. भागीरथ प्रसाद के कार्यकाल में स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स को मिले ७५ लाख से बनाई गई प्रदेश की पहली मोबाइल कम्प्यूटिंग लैब का काम पूरा हो चुका है। सारे साधन स्थापित कर लिए गए हैं और १ जुलाई से स्टूडेंट्स इसका उपयोग कर पाएंगे।

स्कूल ऑफ कम्प्यूटर साइंस को मिले 50 लाख

यूनिवर्सिटी के कम्प्यूटर अध्ययनशाला को विश्वविद्यालय आयोग यूजीसी द्वारा विशेष अनुदान योजना सेप के तहत ५क् लाख रुपए दिए गए हैं। अनुदान आधुनिक डाटाबेस तकनीकी लैब और शोध कार्य को बढ़ाने के लिए दिया गया है।

आठ नए कोर्स शुरू होंगे

प्रपोजल पास होने के बाद यूनिवर्सिटी अपने स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स में आठ नए कोर्स शुरू करेगा। हालांकि ये कोर्स पहले से ही प्लानिंग में थे लेकिन आधुनिक लैब नहीं होने से इन्हे लागू नहीं किया जा रहा था।

ये नए आधुनिक कोर्स शुरू हो सकेंगे

एमएस रिसर्च इन इम्बेडेड सिस्टम एमटेक इंटीग्रेटेड इन वीएलएसआई डिजाइन डिप्लोमा कोर्सेस इन डीएसपी डिप्लोमा कोर्सेस इन इम्बेडेड सिस्टम डिप्लोमा इन वीएलएसएल डिजाइन सर्टिफिकेट कोर्स इन डीएसपी सर्टिफिकेट कोर्स इन इम्बेडेड सर्टिफिकेट कोर्स इन वीएलएसएल

आईआईटी मुंबई से जुड़ना प्रदेश के लाखों स्टूडेंट को इससे फायदा होगा। प्रपोजल भेजने के बाद आईआईटी मुंबई से बात की है वह संतुष्ट है कुछ ही दिनों में जवाब मिल जाएगा। - डॉ. राजकमल, प्रभारी कुलपति, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी



   Bookmark and Share



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: