News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. नौतपा के पहले ही शहर तपने लगा है। मंगलवार को गर्मी ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया और पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। अभी गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
सुबह से ही सूरज की तीखी किरणों फैलने लगी थीं, छतों पर रखी टंकियों का पानी जल्दी गर्म हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद घर के बाहर खड़े होना मुश्किल होने लगा। दोपहर आते-आते हवा ने लू में बदल गई। सड़कों पर निकलने वालों ने तौलिए से सिर ढांक रखा था। तेज गर्मी की वजह से कई बार पानी पीने के बाद भी प्यास नहीं बुझ रही थी।
मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री रिकार्ड हुआ। सुबह की आद्र्रता 31 व शाम की 20 प्रतिशत रिकार्ड की गई। दिन भर चली हवा की गति 4 से 6 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। नौतपा 24 मई से शुरू होगा, इसलिए अनुमान है कि गर्मी अभी बढ़ेगी।
इस साल दूसरी बार पारा 45 के पार
पारे ने पिछले साल की गर्मी का रिकार्ड तोड़ दिया। पिछले साल 29 अप्रैल को सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा था। इस दिन पारा 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस साल 30 अप्रैल को पारा 45.2 डिग्री पहुंच गया गया। इसके बाद नीचे उतर गया। आज पारे ने छलांग लगाई और 45.6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।
हल्के कलर के कपड़े पहनें वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डा.दिनेश मिश्रा के मुताबिक इस मौसम में सन स्क्रीम लोशन लगाना चाहिए। इसके अलावा चेहरे पर कपड़ा बांधकर घर से निकलें। इस मौसम में हल्के कलर के कपड़े पहनना चाहिए।