मायावती को हाईकोर्ट का झटका
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


मायावती को हाईकोर्ट का झटका

इलाहाबाद। उत्‍तरप्रदेश की मायावती सरकार को हाईकोर्ट ने 18000 बर्खास्‍त पुलिसकर्मियों को बहाल करने का आदेश दिया है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि यदि एक हफ्ते के भीतर यानी 27 मई तक इन सभी सिपाहियों को बहाल नहीं किया गया तो इसे अदालत की अवमानना समझी जाएगी।

गौरतलब है कि मायावती ने सरकार में आने के बाद भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाते हुए पूर्ववर्ती मुलायम सिंह यादव सरकार के दौरान हुई पुलिस भर्ती को खारिज कर दिया था।

मायावती के अनुसार पुलिस सिपाहियों की भर्ती में नियमों को अनदेखा किया गया था। इस पर बर्खास्‍त सिपाहियों ने अदालत से न्‍याय की गुहार लगाई थी।



   Bookmark and Share



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: