मुंबई। पश्चिम रेलवे ने पटरियों के किनारे बसी झुग्गियों को तोड़ने की कार्रवाई शुरु की है, जिसकी जद में ऑस्कर विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर की बाल कलाकार रुबीना का घर भी आ गया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही फिल्म के कलाकार अजहर का घर बीएमसी ने अतिक्रमण हटाने के दौरान तोड़ दिया था।