दोस्‍तों के मजाक का बुरा नहीं मानती
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


दोस्‍तों के मजाक का बुरा नहीं मानती

अपनी फिल्मों के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा अपने मित्रों की वजह से भी चर्चा में हैं। जाहिर है, चर्चा के बढ़ते ज्वार में उनके मित्र हरमन बावेजा कहीं पीछे छूट गए हैं। अब उन्हें नए बैनर ही नहीं, नए दोस्तों का साथ भी ज्‍यादा लुभा रहा है। हाल ही में, होटल ताज लैंड्स एंड में बातचीत शुरू होने से पहले ही वे हिदायत दे देती हैं कि उनके हीरो और दोस्तों से जुड़े सवाल न पूछे जाएं। पेश हैं, बातचीत के मुख्य अंश:

* काफी समय से आप मुंबई से बाहर रहीं!

कुछ शूटिंग शेडयूल ही ऐसा था कि कई दिनों तक देश-विदेश का चक्कर मारना पड़ा। पहले विशाल भारद्वाज की ‘कमीने’ की शूटिंग मुंबई में पूरी की, उसके बाद आशुतोष जी (आशुतोष गोवारीकर) की ‘व्हाट्स योर राशि’ के लिए शिकागो में जाना पड़ा। ये दोनों ही फिल्में कुछेक माह के अंदर प्रदर्शित होंगी।

* हरमन हों, शाहिद हों या फिर जेरार्ड बटलर, आप अपने दोस्तों को कुछ ज्‍यादा ही पर्दे में रखती हैं!

अपने किसी भी दोस्त के बारे में कुछ बताना मुझे पसंद नहीं है। मैं अपने दोस्तों, अपने पारिवारिक रिश्तों और अपनी भावनाओं को अपने तक सीमित रखती हूं। अपनी निजी बातों को मैं बहुत चुनिंदा लोगों के साथ शेयर करती हूं।

* जेरार्ड बटलर का कहना है कि वे आपको डेट के लिए कहने वाले थे, पर आपका बॉयफ्रेंड मौजूद है!

निश्चित तौर पर बटलर ने इसे बहुत हल्के मूड में कहा होगा। मैं दोस्तों के ऐसे मजाक का बुरा नहीं मानती हूं।

* पर अब यह कहा जा रहा है कि आप दोनों में जबर्दस्त अफेयर चल रहा है!

मैं अपने सारे रिलेशन को निहायत निजी रखना चाहती हूं। पर इसका मतलब यह नहीं है कि उसे कुछ भी शेप दे दिया जाए। बटलर के साथ मेरा कोई अफेयर नहीं है। दूसरे अन्य दोस्तों की तरह वे भी मेरे अच्छे दोस्त हैं।

* ‘फैशन’ के बाद ‘कमीने’ में भी आपके लुक की चर्चा अभी से शुरू हो चुकी है!

इसके लुक के जरिए भी मैंने एक बड़ा चैलेंज कबूल किया है। मैं इसमें प्योर मराठी मुलगी (लड़की) का रोल कर रही हूं। फिलहाल इतना कह सकती हूं, जो लोग मुझे हमेशा ग्लैमरस देखने के आदी हैं, वे इसमें मुझे देखकर चौक पड़ेंगे।

* ‘व्हाट्स योर राशि’ में तो चैलेंज और बड़ा हो गया होगा!

बिल्कुल, मैं इसमें बारह अलग-अलग रोल में दिखाई पड़ूंगी। अब आप खुद ही समझ सकते हैं कि इन्हें प्ले करते समय मुझे कितना सचेत रहना पड़ा होगा। मेहनत तो इतनी करनी पड़ी है कि इसके एक लंबे शूटिंग शेडच्यूल के बाद मैंने आशुतोष जी से पूरे दो ह़फ्तों की छुट्टी ली थी।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 
  • नाम और पैसा तो सैकेंडरी चीज़ें हैं : दीपिका
  • जो मुझे हंसा सके वो मिस्टर राइट: प्रियंका
  • ख़ुश हूं कि सिर्फ़ डेढ़ साल में इस मक़ाम पर पहुंच गई
  • शादी के बाद चुस्‍त हो गया हूं: अभिषेक
  • ‘‘मेरा मन तो पूरी तरह इंडियन हो गया है‘‘
  • मेरे लिए सब दुआ करें..
  • इससे-उससे सबसे प्‍यार करती हूं मैं
  • मेरी कमाई से परेशानी क्‍यों
  • डीनो और मैं, नो कमेंट्स! -लारा
  • सलमान का जवाब नहीं- करीना
  • इसे कोई और नाम न दो
  • मुझे बच्ची समझ लिया
  • सर्किट का दमखम
  • सीता और गीता नए रूप में
  • दोस्‍तों के मजाक का बुरा नहीं मानती
  • बेबस प्रियदर्शन
  • मेरा संडे तो शनिवार की रात से शुरु होता है
  • दिखाया बनकर एक्शन हीरो
  • बेहतर हैं हॉलीवुड कलाकार-डैनी
  • धर्मेंद्र ना नहीं करते तो मैं हिरोईन होती
  • डांस के लिए कुछ भी करेगा
  • बकवास है सब
  • क्रिकेट और ग्लैमर की जुगलबंदी
  •