सड़क हादसे में दो की मौत
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


सड़क हादसे में दो की मौत

महेंद्रगढ़. महेंद्रगढ़-दादरी मार्ग पर ट्रक व स्कॉर्पियो की हुई भिड़ंत में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार देर शाम गांव पालड़ी पनिहारा निवासी गुगन, इंद्रजीत व राजसिंह स्कार्पियो से अपने गांव की ओर जा रहे थे।

गांव सिसोठ की बणी के पास उनकी भिड़ंत एक ट्रक से हो गई। घटना में गुगन व इंद्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसएमएस जयपुर रेफर कर दिया गया।

ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: