हत्या कर झाड़ियों में लाश फेंकी
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


हत्या कर झाड़ियों में लाश फेंकी

भिंड. ऊमरी थाना क्षेत्र के किशोर सिंह का पुरा के समीप शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी मिली है। मृतक के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांधे गए थे तथा मुंह पर भी दो तौलिया बंधी मिली हैं। समझा जाता है कि अज्ञात व्यक्ति की हत्या के बाद लाश को यहां लाकर फेंका गया है।

शुक्रवार की सुबह ऊमरी थाने को सूचना मिली कि किशोर सिंह का पुरा के समीप झाड़ियों में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। इस सूचना पर टीआई सीबीएस रघुवंशी ने मौके पर जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 45 के लगभग है, वह मरा पड़ा था।

टीआई ने बताया कि चूंकि लाश को काफी दूर तक घसीटा गया है, इसलिए सिर पर भी खरोंच के निशान मिले हैं। मृतक आसमानी पेंट तथा बादामी शर्ट पहने हुए है।

पुलिस ने आसपास के लोगों को मृतक की लाश दिखाई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। टीआई का कहना है कि संभव है कहीं अन्यत्र स्थान से लाश को लेकर यहां पटका गया हो। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: