सीता और गीता नए रूप में
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


सीता और गीता नए रूप में

सत्तर के दशक में बनी हिट फिल्म सीता और गीता अब छोटे परदे पर मनोरंजन करने आ रही है। फिल्म नहीं इसी पर आधारित टीवी धारावाहिक एनडीटीवी इमैजिन पर 25 मई से सोमवार से शुक्रवार शाम 7.30 बजे प्रसारित किया जाना है। इसकी कहानी का आधार फिल्मी कहानी ही है अंजोरी अलग ने सीता और गीता की भूमिकाएं अदा की हैं। सेजान खान गीता का प्रेमी बने हैं और गौरव दीक्षित सीता के प्रेमी बने हैं। छोटे परदे पर दो भूमिका करने वाली अंजोरी काफी उत्तेजित हैं। हेमा मालिनी ने कहा काफी अच्छा लगा मुझे यह जानकर कि धारावाहिक मेरी ही फिल्म पर केंद्रित किया गया है।

गजनी को नहीं भूल पाऊंगी

गजनी फिल्म को मैं कभी नहीं भुला पाऊंगी क्योंकि पिछले साल 5 नवंबर को मेरे पिता का स्वर्गवास हुआ और 9 नवंबर को मैंने इसके गानों के लिए कोरियोग्राफी की। यह कहना है ख्यात कोरियोग्राफर गीता कपूर का। वे गजनी, मैं हूं ना, ओम शांति ओम और अशोका जैसी फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी कर चुकी हैं। हेमामालिनी चारी से भरतनाट्यम सीख चुकीं गीता ने बचपन से नृत्य के प्रति रुचि जारी रखी। कथक, लोक नृत्य और ओडिसी सीख चुकीं गीता ने पहले वीडियो एलबम्स किए।

ख्यात निर्देशक केन घोष और सुचित्रा कृष्णमूर्ति के साथ पहला एलबम डोले रे जारी करने के बाद गीता ने मुड़कर नहीं देखा। अलीशा चिनॉय के साथ मेड इन इंडिया, लव अ गर्ल, दलेर मेहंदी के साथ बोलो तारारारारा एलबम किया और दो अन्य वीडियो एलबम भी किए। लगातार वीडियो एलबम्स करने पर गीता बोर हो गई और फराह खान के सहायक के रूप में फिल्मों में काम करने लगीं।

गीता कहती हैं पीटी जैसे दिखने वाले नृत्य काफी समय से चलन में हैं। जीतेंद्र ने इसे लोकप्रियता दिलाई और बॉलीवुड डांस के रूप में इसने ख्याति हासिल कर ली। अपनी ही शैली में नाचने वालों में अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती धर्मेद्र भी शामिल हैं। इन्होंने कभी अपनी शैली में बड़े बदलाव नहीं लाए। मेरे हिसाब से ऋतिक रोशन बहुत ही कामयाब डांसर हैं। उनका भारतीय शैली का डांस तो मैंने नहीं देखा है और गोविंदा की बात भी अलग है। वे काफी अच्छा नृत्य करते हैं। प्रभु देवा भी कमाल के डांसर हैं। कमलहासन भी अच्छा डांस करते हैं, इन दोनों ने पारंपरिक डांस सीखा है।

महिला नृत्यांगनाओं में माधुरी दीक्षित सबसे अव्वल हैं। शोभना, श्रीदेवी, हेमा मालिनी और रानी मुखर्जी भी अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर हैं। संगीतकारों में मुझे सबसे ज्यादा पसंद हैं इस्माइल दरबार, आर.डी.बर्मन और ए.आर. रहमान। इनमें इस्माइल पारंपरिक संगीत के साथ नया मिलाकर काम करते हैं। आर.डी. बर्मन ने आशा भोंसले के साथ मिलकर कमाल किया है।

उनका हर टुकड़ा, अंतरा चकित कर देता है। एक-एक पीस बड़ी खूबसूरती से वे तैयार करते थे। रहमान के संगीत में आत्मा का संगीत झलकता है। उनका जोनर अलग ही है और बड़ी खूबसूरती से वे नए आयाम रचते हैं। वर्ल्ड म्यूजिक को वे बड़ी सुंदरता से शामिल करते हैं और दुनिया के किसी भी हिस्से का संगीत उनकी जद में आकर अपना सा हो जाता है।

फराह खान के साथ मजा आया : फराह खान के साथ काम करने में बहुत मजा आया। वे बहुत गुस्सैल हैं लेकिन पिघल भी जल्दी जाती हैं। उनके साथ बेंगलुरू में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में काम किया तब काफी अच्छा लगा। संजय लीला भंसाली भी शानदार काम करते हैं। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत पर आधारित ही कंपोजिशन्स लिए हैं लेकिन वे ज्यादा नहीं चल पाए। कोरियोग्राफी में पब्लिक को माही वे जैसे गाने पसंद आते हैं। शादी में संजयजी के गाने कभी-कभार ही सुनाई देते हैं।

गीता बताती हैं आने वाली फिल्में हैं यशराज फिल्म्स की लेजी लम्हे जिसमें अमीषा पटेल और सैफ अली खान हैं। अलादीन में अमिताभ बच्चन हैं जिन्हें कोरियोग्राफ करूंगी और जॉय ऑगस्टीन भी लिटिल गॉडफादर नामक फिल्म बना रहे हैं जिसमें ट्रेन में एक कवाली कोरियोग्राफ की है मैंने।

पवित्र रिश्ता में हैं कुछ मौजूं सवाल : जीटीवी पर 1 जून से सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे से प्रसारित होने वाले धारावाहिक पवित्र रिश्ता में मां की दृष्टि से कुछ सवालों के उत्तर खोजने की कोशिश की गई है। जब वह अपनी बेटी के लिए वर खोजने निकलती है तो वह कैसा होगा, सारी अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला हो, ऐसे ही कुछ सवाल उसके मन को मथते हैं।

इसकी मुख्य नायिका हैं अंकिता जो अर्चना का किरदार निभाएंगी। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के सीओ और नितिन वैद्य का कहना है दर्शकों से जुड़े विषय पर हमने लगातार काम किया है। अगले जनम मुझे बिटिया ही कीजो, छोटी बहू और बेटियां आदि कुछ ऐसे धारावाहिक हैं जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 
  • नाम और पैसा तो सैकेंडरी चीज़ें हैं : दीपिका
  • जो मुझे हंसा सके वो मिस्टर राइट: प्रियंका
  • ख़ुश हूं कि सिर्फ़ डेढ़ साल में इस मक़ाम पर पहुंच गई
  • शादी के बाद चुस्‍त हो गया हूं: अभिषेक
  • ‘‘मेरा मन तो पूरी तरह इंडियन हो गया है‘‘
  • मेरे लिए सब दुआ करें..
  • इससे-उससे सबसे प्‍यार करती हूं मैं
  • मेरी कमाई से परेशानी क्‍यों
  • डीनो और मैं, नो कमेंट्स! -लारा
  • सलमान का जवाब नहीं- करीना
  • इसे कोई और नाम न दो
  • मुझे बच्ची समझ लिया
  • सर्किट का दमखम
  • सीता और गीता नए रूप में
  • दोस्‍तों के मजाक का बुरा नहीं मानती
  • बेबस प्रियदर्शन
  • मेरा संडे तो शनिवार की रात से शुरु होता है
  • दिखाया बनकर एक्शन हीरो
  • बेहतर हैं हॉलीवुड कलाकार-डैनी
  • धर्मेंद्र ना नहीं करते तो मैं हिरोईन होती
  • डांस के लिए कुछ भी करेगा
  • बकवास है सब
  • क्रिकेट और ग्लैमर की जुगलबंदी
  •