सेनिटेरियम अस्पताल के फ्री मेडिकल कैंप
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


सेनिटेरियम अस्पताल के फ्री मेडिकल कैंप

शिमला. सेनिटेरियम हॉस्पिटल चौड़ा मैदान राज्य भर में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन कर है। रविवार से आरंभ होने वाले कैंप में दूरदराज के क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग के चलने वाले इन कैंप्स में विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीमें रहेगी। इनमें सेनिटेरियम हॉस्पिटल के अलावा सीएमसी लुधियाना के डॉक्टर्स कैंप में नि:शुल्क सेवाएं देंगे।

हॉस्पिटल के सीईओ और अध्यक्ष डॉ.जीआर. बैजलियल ने कहा कि कैंप लगाने का उद्देश्य उन लोगों को मेडिकल सुविधाएं देना है जो विभिन्न कारणों से चिकित्सा सुविधाओं का फायदा नहीं उठा पाते हैं। आर्थिक तंगी के चलते जो स्वास्थ्य जांच करने में असफल रहते हैं उनके लिए इस तरह कैंप्स का आयोजन किया जा रहा है।

डॉक्टर बैजलियल ने कहा कि कैंप में ऑखों से संबंधित बिमारियों के अलावा स्त्रीरोग, पथरी और अन्य कई बिमारियों का इलाज करवाएं। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों में लगने वाले इन कैंप में सभी लोग बड़ी संख्या में आएं।

इन जगहों पर लगेंगे कैंप

25 से 30 मई को चौपाल

31 मई से 5 जून तक शिलाई

22 से 27 जून तक कोटखाई

28 जून से 3 जुलाई तक रोहड़ू

21 से 26 जुलाई तक किल्लर

27 जुलाई से 1 अगस्त तक केलांग

7 से 12 सितंबर तक रिकांगपिओ

13 से 18 सितंबर तक काजा

6 से 11 अक्तूबर तक डोडराक्वार

2 से 7 नवंबर तक राजगढ़ में

8 नवंबर से 13 नवंबर तक ददाहू

7 से 12 दिसंबर तक करसोग में

11 जनवरी 2010 से 16 जनवरी तक आनी

17 से 22 जनवरी तक रामपुर में

16 मार्च से 21 मार्च तक भरमौर



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: