News
Himachal Pradesh
Baki Himachal Baki Himachal हमीरपुर। सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों की मॉनिटरिंग होगी। इसमें पढ़ाई और सर्वशिक्षा अभियान के तहत मिले बजट की जांच की जाएगी। इससे जहां शिक्षा का स्तर और अधिक सुदृढ़ होगा, वहीं बजट का सही उपयोग हो पा रहा है या नहीं, इसकी सही जांच भी हो पाएगी।
तीन सदस्यीय टीम गठित
अभियान के तहत हर ब्लॉक में तीन सदस्यीय टीम का गठित किया गया है। सभी सदस्य अलग-अलग स्कूलों में जाकर विभिन्न पहलुओं की जांच कर उसका ब्योरा डीपीओ कार्यालय में देंगे। यही नहीं संबंधित बीआरी और सीआसी ने रिपोर्ट में क्या लिखा है इसकी जांच डाइट गौना करौर के अधिकारी जांचेंगे।
ब्लॉक में कौन-कौन
तीन सदस्यीय टीम ब्लॉक वाइज गठित कर दी गई है। हमीरपुर में गौरव शर्मा, डीआर धीमान, बृजवाला, नादौन में राकेश शर्मा, दलेर सिंह, मीना संदल, भोरंज में आरएस चंबियाल, जनकराज, प्रताप चंद, बिझड़ी में अश्वनी गौतम, एसपी शर्मा और जगदीश चंद और भोरंज ब्लॉक में भवानी सिंह और संजीव शर्मा को शामिल किया गया
है। सीआरसीसी जिन पहलुओं का जांचेगा, उसमें टीचर ट्रेनिंग एंड टीचर लनिर्ंग मेटिरियल, रिसर्च एंड इवेल्यूएशन, प्लानिंग एंड मैनेजमेंट, डिसएबल इंटीग्रेटेड एजूकेशन एंड डिसएबल, एजूकेशन गारंटी टीम, इनोवेशन, डिस्टेंस एजूकेशन और कंप्यूटर ल्रिटेसी शामिल है। माह में डाइट के प्रिंसिपल 5 प्राइमरी और 5 अप्पर प्राइमरी स्कूलों में जाकर की गई जांच को सत्यापित करना है कि वह सही या नहीं।
हर माह स्कूलों का रिकार्ड चैक किया जाएगा। मॉनिटरिंग में बजट से संबंधित, कंस्ट्रक्शन और अन्य सभी पहलुओं को जांचा जाएगा। इसके लिए टीमों का गठन कर लिया गया है। माह वार वे इसकी रिपोर्ट डीपीओ कार्यालय में प्रेषित करेंगे। -सुरजीत सिंह, प्रिंसिपल डाइट गौना करौर