सरकार के चाय-पानी पर 25 करोड़ खर्च
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


सरकार के चाय-पानी पर 25 करोड़ खर्च

नई दिल्ली. मनमोहन सिंह के पहले कार्यकाल में उनकी सरकार के 22 मंत्रालयों में केवल चाय-पानी पर ही 25 करोड़ रु. की राशि खर्च कर दी गई। सूचना के अधिकार के तहत हासिल की गई जानकारी के मुताबिक इस मद में कुछ मंत्रालयों ने तो लंच और डिनर का खर्च भी जोड़ दिया है।

गृह मंत्रालय सबसे आगे

गृह मंत्रालय ने चाय-कॉफी पर सर्वाधिक तीन करोड़ रुपए खर्च किए। इसके बाद इस मद में वित्त 2.3 करोड़ रुपए, कृषि 1.55, स्वास्थ्य 1.3 और शहरी विकास मंत्रालय ने 75 लाख रुपए खर्च करने की जानकारी दी है।

पानी और डिनर

गृह मंत्रालय ने पानी और डिनर पर क्रमश: 4.41 व डिनर पर 2.65 करोड़ रुपए खर्च किए। वित्त मंत्रालय ने क्रमश: 20.53 लाख व 1.72 करोड़ रुपए खर्च किए। पानी पर कपड़ा मंत्रालय ने 19.17 लाख तथा उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने 10.73 लाख रुपए खर्च किए। विदेश मंत्रालय ने डिनर पर 1.33 करोड़ रुपए खर्च किए। इसी तरह चाय-पानी पर जहाजरानी सड़क व परिवहन मंत्रालय ने 78,78,486, उपभोक्ता मामले 14,33,040, कॉर्पाेरेट 24,94,525, भारी उद्योग 31,13,620, स्वास्थ्य 1,31,26,864, संचार 42,86,081, रेलवे 10,13,048 व रक्षा मंत्रालय ने 72,55,819 रुपए खर्च किए हैं।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: