महेंद्रगढ़। कुराहवटा गांव कुके पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पहचान के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शनिवार सुबह गांव कुराहवटा के पास जेरपुर की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर ग्रामीणों ने एक महिला का शव नग्न अवस्था में देखा।
शव की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका की उम्र लगभग ३क् है। महिला के गले में उसकी सफेद चुन्नी बंधी हुई थी, जबकि बाकी शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।